बिहार में खेला चालू… परिवारवाद बयान के बाद तेज हुई सियासी हलचल, जानें BJP ने तुरंत किसे दिल्ली बुलाया?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे थे। सीएम और राज्यपाल की मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली।

0
175

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है। इससे पहले जीतन राम मांझी ने बिहार में ‘खेला’ होने की बात कह दी है। अब खबर आ रही है कि भाजपा ने तुरंत पार्टी के बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी को तुरंत दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया है। वहीं बिहार से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। इससे पहले यह खबर भी आई थी कि भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

दरअसल, राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है। गुरुवार को लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीतीश का नाम लिए बिना नीतीश पर तंज कसा। हालांकि विवाद बढ़ा तो रोहिणी ने अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी ‘मोदी टीम’ लॉन्च हुआ BJP का थीम सॉन्ग, देखें VIDEO

रोहिणी ने लिखा- जब खुद की नीयत में हो खोट
गुरुवार को रोहिणी की तीन सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी अटकलों का सिलसिला शुरू हुआ था। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह जिसकी बदलती विचारधारा है। नीचे उनके तीनों पोस्ट देखे जा सकते हैं…

ये भी पढ़ें: शैतान का टीजर रिलीज, माधवन का शैतानी खेल डरा देगा आपको, देखें VIDEO

महागठबंधन में तल्खी का असर नीतीश कैबिनेट की बैठक में भी दिखा। गुरुवार 25 जनवरी को कैबिनेट बैठक महज 15 मिनट में खत्म हो गई। मंत्री और अफसर नाश्ता भी खत्म नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिफ्ट से गए तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे।

ये भी पढ़ें: देखिए VIDEO कैसे अंधविश्वास की बली चढ़ा 5 साल का मासूम, मौसी हंसती रही…

यही नहीं, तेजस्वी लिफ्ट के बगल में नीतीश कुमार का इंतजार करते दिखे। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी थे। सीएम नीतीश कुमार ने दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बिना बोले आगे बढ़ गए।संभवत: यह पहली बार है कि इतने कम समय में कैबिनेट की बैठक खत्म हुई है। प्रेस ब्रीफिंग भी रद्द कर दी गई।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए बनीं दो और रामलला की प्रतिमाएं सामने आईं, देखें तस्वीरें

अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतिश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे थे। सीएम और राज्यपाल की मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की थी। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा- खेला होबे। हालांकि RJD ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। RJD प्रवक्ता ने कहा- ऑल इज वेल।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।