लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी ‘मोदी टीम’ लॉन्च हुआ BJP का थीम सॉन्ग, देखें VIDEO

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। 'सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है'। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है।

0
201

BJP Launches Theme Song 2024: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के 3 दिन बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कैंपेन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही PM मोदी ने जनता से 2024 चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि नमो ऐप और https://www.narendramodi.in/ पर मेनिफेस्टो को लेकर सलाह दे सकते हैं।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

इस दौरान भाजपा का खास चुनावी थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते है’। पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है। भाजपा ने कहा कि जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है। पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है।

ये भी पढ़ें: National Voters Day पर जानें क्या हैं मतदाता के कौन-कौनसे अधिकार?

PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है।

ये भी पढ़ें: देखिए VIDEO कैसे अंधविश्वास की बली चढ़ा 5 साल का मासूम, मौसी हंसती रही…

देखें भाजपा का कैंपेन वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।