कोविड-19 अबतक 77 लोगों की मौत, संक्रमण मामलों की संख्या 3,374 के पार पहुंची

0
331

जयपुर: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़कर रविवार को 3,374 के पार पहुंच गए हैं। इसमें मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

लगातार कोरोना संक्रमितों के मामले को बढ़ते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह स्वीकार किया की तबलीगी जमात के जमातियों की और उनके फैलाव की वजह से देश में संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले दोगुने हो गए हैं। ये मामले 4.1 की रफ्तार से देश में बढ़ रहे हैं। अगर तबलीगी जमात की घटना नहीं हुई होती तो संक्रमण के मामले दोगुने होने में 7.4 दिन का समय लगता।

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है। वहीं राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं। गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं।

जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। पंजाब में 57 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। बिहार में 30, असम में 24, उत्तराखंड में 22, ओडिशा में 20, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं. गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से छह और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं।

झारखंड और मणिपुर में दो-दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।’

बता दें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई नेताओं से कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर चर्चा की है। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और अखिलेश, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, द्रमुक के एमके स्टालिन और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल सहित कई नेताओं से बातचीत की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।