कोरोना का देश में मचा कोहराम, संक्रमित लोगों की संख्या 172 पहुंची

0
475

महाराष्ट्र: देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या 172 हो गई है।  इसमें तीन लोगों की मौत और 16 सही होकर घर जा चुके हैं। यानी अभी एक्टिव केस 153 हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है। गुरुवार सुबह भी महाराष्ट्र में दो नए केस मिले।

22 साल की युवती, जो कि लंदन से आई थी। उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। इसके अलावा उल्हासनगर में 45 साल की महिला का रिज्ल्ट भी पॉजिटिव आया है। वह दुबई से आई थी। महाराष्ट्र में अब तक 47 केस सामने आ चुके हैं।  इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14 ,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 4, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 17, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना से 8,952 लोगों की मौत और 2 लाख 18 हजार 952 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 84,795 मरीज ठीक भी हुए हैं

बता दें, बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (COVID-19) पर बड़ी बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, इस दौरान देश में अस्पतालों की व्यवस्था, सैंपल चेकिंग सेंटर, सभी यात्रियों को लेकर चर्चा हुई। इसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि गुरुवार रात 8 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

चीन में कोरोना का कहर कम
चीन ने गुरुवार सुबह कहा कि जनवरी के बाद यह पहला मौका जब बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इसी दौरान 34 ऐसे मरीजों की पहचान की गई जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। यह दो हफ्तों में विदेश से आने वाले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। देर शाम चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री इस बारे में विस्तार से जानकारी दे सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now