क्या शुरु हो गया दाऊद इब्राहिम का ‘आखिरी वक्त? पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, पढ़ें इस मामले का नया अपडेट

दाऊद से जुड़ी पहले एक रिपोर्ट भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। गैंग्रीन की शुरुआत के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गईं।

898

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को जहर दिए जाने की खबर जब से सामने आई है कि तब से कई मीडिया रिपोर्ट्स आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल ये सच है कि दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती हैं। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023 : बॉलीवुड कपल्स की सबसे चर्चित शादियां..रातों रात बटोरी सुर्खियां

पाकिस्तान का इंटरनेट बंद
दाऊद इब्राहिम की खबर सामने आते ही पाकिस्तान में इस वक्त चाहे वो एक्स हो, गूगल सर्विसेज हों या फिर यूट्यूब हो, सोशल मीडिया का कोई प्लेटफॉर्म हो ये सब डाउन कर दिए गए हैं। इसकी वजह दाऊद बताई जा रही है ताकि देश से बाहर कोई खबर न जाए।

ये भी पढ़ें: Pakistan में दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, Social Media पर वायरल हुए VIDEO

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी
दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, NIA ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे। उस पर हत्या, जबरन वसूली, टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी के भी आरोप हैं। बताया जाता है कि वो इस समय कराची, पाकिस्तान में रह रहा है, लेकिन पाकिस्तान सरकार इससे इनकार करती है। जनवरी में दाऊद की बहन हसीना पार्कर ने पाकिस्तानी मीडिया हाउस द न्यूज इंटरनेशनल को बताया था कि दाऊद कराची में है और उसने दूसरी शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें: Breaking अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर?

पाक पत्रकार ने क्या दिया बयान
दाऊद पर पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार आरजू काजमी ने कहा, पाकिस्तान में दाऊद को जहर दिए जाने की चर्चा है। वह कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। आरजू काजमी ने बताया कि अस्पताल में दाऊद की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किया गया है। दाऊद से जुड़ी पहले एक रिपोर्ट भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। गैंग्रीन की शुरुआत के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गईं। इस स्थिति से उसके करीबी सहयोगी छोटा शकील ने सख्ती से इनकार किया था।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।