Year Ender 2023 : बॉलीवुड कपल्स की सबसे चर्चित शादियां..रातों रात बटोरी सुर्खियां

Bollywood couples married Year Ender 2023 : साल 2023 खत्म होने को है, और इसी के साथ बॉलीवुड में साल भर की शादियों का पिटारा लेकर हम आपके लिए हाजिर हैं। फिलहाल, यह साल कई लोगों के जीवन में खुशियों का गवाह बना। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे।

0
243

Bollywood couples married Year Ender 2023 : साल 2023 खत्म होने को है, और इसी के साथ बॉलीवुड में साल भर की शादियों का पिटारा लेकर हम आपके लिए हाजिर हैं। फिलहाल, यह साल कई लोगों के जीवन में खुशियों का गवाह बना। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। तो चलिए एक नजर डालते हैं, इस साल 2023 की सबसे चर्चित कपल्स की शादी वाली लिस्ट पर…

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बात जब इस साल  की हो रही हैं तो, इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल का आता है। कपल ने 23 जनवरी को खंडाला स्थित फार्म हाउस पर शादी रचाई। तीन दिन तक इस कपल के वेडिंग फंक्शन चले थे।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

साल के दूसरे महींने में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कपल्स हैं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। इस कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। फरवरी में यह शादी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी शादी थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के दो दिन ही बाद यानी 9 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने गोवा में डायरेक्टर अभिषेक पाठक से शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के परिवार वाले और दोस्त ही शामिल हुए थे।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा

बॉलीवुड की फेमस ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और साथ ही फेमस फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने भी इस साल 27 जनवरी को सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी। दोनों कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मुंबई में दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

16 फरवरी को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की। इसके बाद मार्च में दोनों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से दिल्ली में शादी रचाई। इसी साल के सितंबर में स्वरा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पेस्टल कलर लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

रणदीप हुडा और लिन लैशराम

29 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।

मुक्ति मोहन और कुणाल ठाकुर

‘डांस इंडिया डांस 2’ फेम शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन इसी साल 11 दिसंबर को ‘एनीमल’ एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : Celebrity Breakup 2023 : किसी का टूटा दिल, तो किसी का हुआ तलाक…कुछ ऐसा रहा सितारो का यह साल

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।