डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अमेरिका को मिला अब तक का सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट

0
433

अमेरिका के चर्चित चुनाव का आखिरकार फैसला आ गया। जी हां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है। हालांकि व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत थी।

एक तरफ जहां नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित ना करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने समर्थकों से जाने को भी कह दिया है।

भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने कैलिफॉर्निया में जीत हासिल करके अमेरिकी सीनेट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए इलिनोइस से चुनाव जीते राजा कृष्णमूर्ति।

कैलिफॉर्निया में जीत के साथ ही हिलेरी क्लिंटन 209 और डोनाल्ड ट्रंप 228 इलेक्टोरल वोटों पर पहुंच गए हैं। पब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पहले 168-131 से बढ़त बनाए हुए थे। वहीं हिलेरी ने न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। साउथ कैरोलीना और टेनिसी में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज कर ली है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में हिलेरी की जीत हुई है।

अमेरिका को मिलेगा अब तक का सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट-

राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए ट्रंप 70 साल के हैं। ट्रंप अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट होंगे। रूसवेल्ट सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बने। उन्होंने 42 साल 322 दिन की उम्र में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

डोनाल्ड ट्रंप ने जीते ये राज्य-
नॉर्थ कैरोलीना, नॉर्थ फ्लोरिडा, ओहायो, मिसौरी, मोंटाना, लुईसियाना, अर्कांसस, कान्सास, उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, टेक्सास, व्योमिंग और मिसिसिपी।

हिलेरी क्लिंटन के खाते में आए ये राज्य-
ओरेगन, कोलोराडो, वर्जिनिया, मैक्सिको, कनेक्टिकट, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और रोड आइलैंड।