इस देश में है इंसानों से ज्यादा, मुर्दो की सबसे बड़ी बस्ती

0
326

इराक: आजतक आपने जिंदा इंसानों की बस्ती के बारें में सुना और देखा होगा लेकिन आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे बड़ी कब्रिस्तान के बारें में जहां हर रोज 200 से ज्यादा लोग दफनाए जाते है। दुनिया के सबसे बड़े इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे एक साथ चैन की नींद ले रहे हैं। इराक स्थित ‘वाली अल-सलाम’ कब्रिस्तान को ‘पीस वैली’ भी कहा जाता है।

यहां चारो ओर शांति का माहौल है। यहां पर न तो हमले होते हैं और न ही कोई शोरगुल। आईएस का वर्चस्व बढ़ने के बाद इस कब्रिस्तान का दायरा तेजी से बढ़ा है। यहां पर रोजाना 200 से ज्यादा लोगों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाता है। पहले यह संख्या 80 से भी कम थी।

1458.5 एकड़ तक फैला यह कब्रिस्तान अब पर्यटन स्थल बन चुका है, जहां हर साल कई लाख लोग घूमने आते हैं। पहले इमाम अली बिन अबी तालिब की कब्र भी इससे घिरी हुई है। तालिब पैगंबर मोहम्मद साहब के चचेरे भाई थे।

ये भी पढ़े:

नैनो GPS चिप के जरिए 2000 के नए नोट किए जा सकेंगे TRACK

Video: इस देश में शादी के बाद दूल्हे के सामने उसके दोस्त उतारते हैं दुल्हन के कपड़े