श्रीदेवी के शव को मिली भारत लाने की मंजूरी, बहन के साथ था संपत्ति विवाद

0
516

मुम्बई: ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को भारत आने की अनुमति मिल गई है। दुबई की जांच एजेंसियों ने इस मामले में पहले ही किसी तरह के साजिश के ऐंगल को खारिज कर दिया था। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण कई जांचे बारिकियों से की जानी जरूरी थी। इसी कारण कानूनी कार्यवाहियां की जा रही थी। दुबई के अधिकारी बता चुके है बाहर देश के मामलों की जांचों में लगभग 3-4 दिन का वक्त लगता है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, पुलिस से क्लीयरेंस लेटर मिलने के बाद श्रीदेवी की बॉडी पर लेप लगाया जाएगा। इस प्रॉसेस में करीब 2 घंटे लग सकते हैं। फिर यहां से सीधे एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। बता दें कि श्रीदेवी के बेसुध होकर बाथटब में डूबने से मौत के दावे पर कई लोग सवाल उठा रहे थे। सिर मे चोट के निशान मिलने के बाद अब उनके बेहोश होकर बाथटब में गिरकर मौत की पुष्ठि हुई है।

अपनी बहन से संपत्ति को लेकर विवाद-
इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है, वह श्रीदेवी की बहन श्रीलथा को लेकर है। NBT की रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलथा घटना वाली शाम दुबई के उस होटल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि एक नौकरानी भी उनके साथ थी। पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीलथा का भी बयान लिया है। वहीं बोनी कपूर से भी 3-4 घंटे पूछताछ चली है।

बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की बहन श्रीलता का संपत्ति विवाद लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत भी बंद थी। बोनी कपूर द्वारा विवाद सुलझाने के बाद पिछले कुछ समय से दोनों में अच्छे संबंध थे । हालांकि मोहित मारवाह की शादी से पहले प्रॉपर्टी का मुद्दा परिवार में गरमाया था। इस खबर की पूरी पुष्ठि हालांकि अभी हुई नहीं है। लेकिन टीवी चैनल्स में इन बातों का जिक्र है।

अर्जुन कपूर पहुंचे दुबई-
खबर है कि 3:30 बजे के आस-पास बोनी कपूर, श्रीलता और अर्जुन कपूर श्रीदेवी का शव लेकर दुबई से रवाना होंगे। अभी तक इस बात पुष्ठि नहीं हुई है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार अाज होगा या कल सुबह। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)