9 दिन में पलट गई महाराष्ट्र की सत्ता, नया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

0
309

मुम्बई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ आ चुका है। जी हां बीजेपी ने पूरे देश को चौंका दिया है। खबर है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे न कि देवेंद्र फडणवीस। 9 दिन के चले हाई ड्रामे के बाद फडणवीस ने तस्वीर मीडिया कॉन्फ्रेंस में साफ करते हुए कहा, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने कहा कि गुरुवार शाम 7.30 बजे शिंदे अकेले शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिंदे को हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया है। पार्टी सरकार में शामिल होगी, लेकिन फडणवीस इसका हिस्सा नहीं होंगे।

फडणवीस ने आगे कहा, हमे 2019 में 105 सीटें मिली थीं, उस चुनाव से पहले हमारा और शिवसेना का गठबंधन था। सरकार बनाने के लिए शिवसेना अपने विरोधी विचार धारा वाली पार्टियों से जाकर मिल गई। एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन करके सरकार बना लिया और हमको छोड़ दिया।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है।

एकनाथ शिंदे ने मीडिया से क्या कहा-
एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे लेकर जाऊंगा। मेरे साथ शिवसेना के विधायक हैं। बीते ढाई साल में क्या हुआ वो सब आपने देखा है। अब हम अगले ढाई साल में राज्य का विकास करके दिखाएंगे। हमारे मन में किसी मंत्री पद का स्वार्थ नहीं था। हम जो कुछ कर रहे हैं वो राज्य के हित के लिए कर रहे हैं। हम महाअघाड़ी के साथ रहकर कुछ नहीं कर पा रहे थे। इसलीए हमें इस सरकार से अलग होना पड़ा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप  हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।