बधाई भारत.. बंगाल की खाड़ी में मिला नया तेल भंडार, देखें तस्वीरें

702

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने देश में नई तेल खोज (Bay of Bengal Oil News) की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कृष्णा गोदावरी बेसिन में काकीनाडा के तट से 30 किलोमीटर दूर, कल पहली बार तेल निकाला गया था। हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ओएनजीसी ने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी डीप-वाटर ब्लॉक 98/2 से ‘पहला तेल’ उत्पादन शुरू कर दिया है। जिस स्थान पर तेल निकाला जाता है वह कृष्णा गोदावरी बेसिन में काकीनाडा के तट से 30 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें: महिला CEO ने गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या, शव लेकर भागी, प्रशासन अलर्ट, जानें पूरा मामला?

2016-17 में इस पर काम शुरू हुआ था हालांकि, फिर कोविड के कारण कुछ देरी हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां 26 कुओं में से 4 कुएं पहले से ही चालू हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पास न केवल बहुत कम समय में गैस होगी। इसके अलावे मई और जून तक, हम प्रति दिन 45,000 बैरल का उत्पादन करने में सक्षम होने की उम्मीद करते हैं। यह उत्पादन हमारे देश के कुल कच्चे तेल के उत्पादन का 7 प्रतिशत और हमारे गैस उत्पादन का 7 प्रतिशत होगा।”

 

ये भी पढ़ें: पेटीएम, गूगल के बाद Flipkart निकालेगा 1500 कर्मचारियों को, बताई ये वजह

ओएनजीसी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया “कंपनी ने 7 जनवरी 2024 को कृष्णा गोदावरी डीप-वाटर ब्लॉक 98/2 (बंगाल की खाड़ी में) से पहली बार एफपीएसओ के लिए तेल निकालता शुरू किया जो परियोजना के चरण-2 के पूरा होने के करीब है। तेल और गैस उत्पादन के लिए चरण-3 पहले से ही चल रहा है और जून 2024 में इसके समाप्त होने की संभावना है। 98/2 परियोजना से ओएनजीसी के कुल तेल और गैस उत्पादन में क्रमशः 11 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।”

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।