महिला CEO ने गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या, शव लेकर भागी, प्रशासन अलर्ट, जानें पूरा मामला?

0
172

Goa CEO Crime News: बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु चली गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

गोवा पुलिस के मुताबिक, सोमवार को होटल की तरफ से उन्हें घटना की जानकारी मिली। दरअसल, जब होटल का एक स्टाफ रूम में सफाई करने पहुंचा तो उसने वहां खून के धब्बे देखे। स्टाफ ने होटल मैनेजमेंट को इसकी सूचना दी। इसके बाद गोवा पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने CCTV चेक किया, जिसमें सूचना अपने बेटे के साथ होटल में आती दिखती है। हालांकि, चेक आउट के वक्त वह अकेली थी। इसके बाद गोवा पुलिस हरकत में आई।

ये भी पढ़ें: जो राम को नहीं भजता वो चमार है- संत राम भद्राचार्य ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था।

ये भी पढ़ेंजानिए कैसे बंगाल और बिहार रोड़ा बना I.N.D.I.A गठबंधन के लिए? AAP के साथ हुई सेटिंग 

सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, पुलिस ने इसकी वजह नहीं बताई है। कहा जा रहा है पति से तलाक की वजह से उसने यह कदम उठाया। सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। वह बेंगलुरु में रहती थी।उसके एक्स हस्बैंड केरल के रहने वाले हैं। वह फिलहाल इंडोनेशिया में हैं। गोवा पुलिस ने उन्हें भारत बुलाया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।