राजस्थान आने से क्यों घबरा रहा गैंगस्टर संपत नेहरा? हाईकोर्ट पहुंचा परिवार, जानें क्या है पूरा मामला?

0
236

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने मुंबई पहुंचने वाले गैंगस्टर संपत (Gangster Sampat Nehra) को राजस्थान पुलिस से एनकाउंटर का डर सता रहा है। संपत की पत्नी प्रिया मलिक ने कहा है कि- उसे राजस्थान पहुंचने से पहले रास्ते में ही मारा जा सकता है। यह पहली बार है जब एनकाउंटर या हत्या का डर जताते हुए संपत नेहरा की पत्नी प्रिया ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाकर गुजारिश की है

कि राजस्थान पुलिस को नेहरा को ले जाने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस इश्यू कर एक मार्च 2024 तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

“गैंगस्टर संपत नेहरा की पत्नी प्रिया मलिक ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका पेश कर कहा कि उसका पति संपत नेहरा साल 2010 से साल 2013 तक पंजाब के चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-26 में स्थित खालसा कॉलेज में स्टूडेंट था। वहां वो सोपू (SOPU- स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) नाम के छात्र संघ से जुड़ा था। उसका पति नेहरा पुलिस द्वारा उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज की गई गलत एफआईआर और उसके बाद बनी परिस्थितियों का शिकार है।

ये भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश में क्यों अटका है 3 साल से 69,000 शिक्षक भर्ती मामला, योगी सरकार पर लगे घोटाले के आरोप?

इनमें से एक भी क्राइम में उसके पति की इन्वॉल्वमेंट पुलिस की किसी विवेकपूर्ण इन्वेस्टिगेशन से नहीं मिली है। उल्टा उसकी इन्वॉल्वमेंट पुलिस कस्टडी में रखे गए लोगों के बयानों के आधार पर बनाई गई है। उसके पति के खिलाफ हुई हर जांच मिथ्या पूर्ण सूचना और मटेरियल से हुई है।

याचिका में आगे प्रिया ने लिखा है कि हाल में उसके पति पर राजस्थान में पिछले दिनों हुए करणी सेना के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर को लेकर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना के तुरंत बाद ही समाचार पत्रों और कई मीडिया हाउस ने कई आर्टिकल और खबर पब्लिश करनी शुरू कर दी कि इस मर्डर में उसके पति संपत नेहरा का हाथ है।

ये भी पढ़ें: साल 2024 में सरकार देगी बड़ा तोहफा, सुकन्या योजना समेत अन्य स्कीम में बढ़ाई ब्याज दरें

यहां पर ये बताना जरूरी है कि उसका पति संपत नेहरा पिछले 5-6 साल से जेल में बंद है। वहीं 5 अक्टूबर 2022 से तो वो देश की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली जेल में से एक मानी जाने वाली हाई सिक्युरिटी बठिंडा जेल में बंद है। इस जेल को डेड जॉन माना जाता है, जहां हाई टेक्नोलॉजी के जैमर्स लगे हैं जिसके चलते यहां से किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन नहीं हो सकता। वहीं उसके पति को इस जेल में एकांत कारावास वाली सेल में रखा गया है, जहां उसे किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं है।

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर को लेकर जयपुर के श्याम नगर थाने में दर्ज FIR में उसके पति का नाम रजिस्टर्ड करना सिर्फ और सिर्फ अधूरी जांच को कवर अप का प्रयास है। इतना ही नहीं अब पुलिस उसके पति संपत नेहरा को गैर जिम्मेदाराना तरीके से बलि का बकरा बनाना चाह रही है। राजस्थान पुलिस के कई उच्चाधिकारियों तक ने मौखिक तौर पर बिना किसी जांच के ही उसके पति को FIR के आधार पर ही इस दुर्दांत मर्डर का दोषी डिक्लेयर कर दिया है। उसका इस मर्डर से कोई लेना-देना ही नहीं है।

ये भी पढ़ें: Video में देखें आखिर क्यों पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन को पाकिस्तान जाने की दी सलाह ?

नेहरा की पत्नी ने याचिका में लिखा है कि इस मामले की FIR भी पुलिस ने गैर जिम्मेदार तरीके से सोशल मीडिया पर किये गए दावों के आधार पर की है, जबकि उसका पति नेहरा तो जेल में किसी भी प्रकार की कम्युनिकेशन डिवाइस यूज कर ही नहीं सकता है।

कैसे बन रहा है संपत की जान को खतरा
प्रिया ने लिखा है- यही कारण है कि अपने पति संपत नेहरा की सलामती और सुरक्षा के चलते वो हाईकोर्ट के समक्ष ये याचिका लगा रही है कि अगर राजस्थान में हुए गोगामेड़ी मर्डर के मामले में उसके पति संपत नेहरा से कोई भी पुलिस पूछताछ होती है तो वो भटिंडा जेल में ही हो। उससे वहां ऑनलाइन मोड़ और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पूछताछ की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसके पति को जान को बहुत बड़ा खतरा है। काफी हद तक ये संभावना भी है कि उसके पति संपत नेहरा की राजस्थान ले जाने के दौरान हत्या ही हो जाए। ऐसे में संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जिम्मेदारों को उसके पति संपत नेहरा के जीवन की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए जाने चाहिए।’

ये भी पढ़ें: 2023 के 7 वायरल बॉलीवुड मोमेंट…दीपिका पादुकोन की शादी वीडियो से लेकर रणबीर कपूर की बेटी राहा तक

कैसे गिरफ्तार हुआ छा था संपत
साल 2021 में लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए संपत नेहरा को सुपारी दी थी। प्लान के मुताबिक वह मुंबई भी पहुंच गया था। वह मुंबई के वाशी इलाके में रहा था और सलमान के घर यानी ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ की रेकी भी की थी। संपत ने मौका देख कर सलमान पर गोली भी चलाने का प्लान बना लिया था। हालांकि, उसके पास जो पिस्तौल थी उससे दूर तक निशाना नहीं साधा जा सकता था। सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते थे, इसलिए हमले के विफल होने की संभावना देख लॉरेंस के कहने पर संपत ने यह हमला कैंसिल कर दिया था।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन की हो सकती है हत्या…जानिए बाबा वेंगा बुल्गारिया की साल 2024 की भविष्यवाणी

इसके बाद दूसरी बार संपत ने दूसरी बार हमला करने का प्लान बनाया। इस बार उसने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। ये राइफल लॉरेंस ने अपने जानकार अनिल पंड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।