Video में देखें आखिर क्यों पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन को पाकिस्तान जाने की दी सलाह ?

MS Dhoni Suggestion For Pakistan Food: भारतीय टीम ने 2006 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें धोनी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा 2006 में वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें भी धोनी भारतीय सक्वॉड का हिस्सा रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान में धोनी ने खाने को भी खूब एंजॉय किया था।

0
177

MS Dhoni Suggestion For Pakistan Food: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक फैन को फूड के लिए पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एम.एस धोनी अपने एक फैन को खाने के लिए पाकिस्तान जाने का सुझाव देते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्व कप्तान धोनी भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं। भारतीय टीम ने 2006 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें धोनी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा 2006 में वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें भी धोनी भारतीय सक्वॉड का हिस्सा रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान में धोनी ने खाने को भी खूब एंजॉय किया था। हालांकि धोनी के इस सुझाव पर उनका फैन राज़ी नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें : पहलवान विनेश फोगाट ने PM कार्यालय के बाहर छोड़ा खेल रत्न-अर्जुन पुरस्कार…बजरंग पुनिया ने शेयर किया Video

वायरल वीडियो में धोनी ने दिया सुझाव

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी अपने एक फैन से कहते नजर आ रहे हैं कि, “आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जाना चाहिए।” धोनी के इस सुझाव पर उनका फैन जवाब मे कहता है, “भले ही आप अच्छे खाने का सुझाव दें, लेकिन फिर भी मैं खाने के लिए वहां नहीं जाऊंगा। मुझे” बाद में फैन के इस तरह के जवाब को सुनकर धोनी हंसने लगते हैं।

2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के जिताया था आईपीएल

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। 2023 में चेन्नई लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। हालांकि इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब अगले साल 2024 के आईपीएल में एक बार फिर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

देखें video :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MS Dhoni (@dhonifan.chakri)

ये भी पढ़ें : 2023 के 7 वायरल बॉलीवुड मोमेंट…दीपिका पादुकोन की शादी वीडियो से लेकर रणबीर कपूर की बेटी राहा तक

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।