प्यार में मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड ने बना डाली ब्वॉयफ्रेंड की बिरयानी, जानिए फिर आगे क्या हुआ

0
730

रिलेशनशिप्स के अच्छे और बुरे किस्से तो आपने खूब सुनने होंगे लेकिन आज जो हम बताने जा रहे हैं उसे जाननें के बाद शायद आप भौचक्के रह जाए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर खूब शेयर की जा रही है। जिसमें एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई का बदला ऐसा लिया की खबर पढ़ने वाला दिल दहल जाए। आमतौर पर आपने प्यार वाले मामलों में हत्या होते सुनी होगी लेकिन इस मामले में लड़की ने लड़के की बिरयानी बनाकर अपने पड़ोसियों को खिला डाली।

जी हां, ये घटना सच्ची है। एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे काटकर, चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया। ये घटना UAE की बताई जा रही है। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया। महिला ने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानियों को खिला भी दिया।

महिला ने ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार किया था जो बिरयानी जैसी ही होती है। जब महिला के पार्टनर के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर मामले की जांच शुरू की गई। मृत शख्स का भाई जब महिला के घर पहुंचा तो उसने उसे बाहर निकाल दिया और कहा कि उसके भाई के बारे में वह नहीं जानती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, महिला ने पुलिस से कहा कि ये प्यार में धोखा देने की वजह से ऐसा कदम उठाया।

महिला ने बताया की वह पिछले 7 साल से प्रेमी के साथ रिश्ते में थी लेकिन उनके प्रेमी किसी अन्य महिला के साथ शादी करने जा रहा था जो उन्हें कतई पसंद नहीं था। महिला ने कहा, ऐसा उन्होंने बदले में किया। वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं