Google के 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी खा सकता है AI, 2023 में हुई इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी

0
307

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google layoff) में एक बार फिर से छंटनी के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि गूगल की तरफ से जानकारी नहीं दी गई लेकिन चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में लगभग 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 12000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। यह कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी थी।

अब गूगल अपनी विज्ञापन सेल्स यूनिट में बदलाव करने जा रही है। इसके बाद से कर्मचारियों के बीच फिर से छंटनी की प्रक्रिया शुरू होने की चर्चाएं होने लगी हैं।  इस डिपार्टमेंट में लगभग 30 हजार लोग काम करते हैं। गूगल लगतार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश करती जा रही है। इसके अलावा कंपनी मशीन लर्निंग का इस्तेमाल एड परचेज में कर रही है।

एआई के इस्तेमाल से हर जगह लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है इसलिए एम्प्लॉईज आशंकित हैं। यदि कंपनी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकालती है तो उन्हें किसी दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया जा सकता है। गूगल ने इस मसले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

साल 2023 में 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाल
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने मंदी की आशंका के चलते 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। पिचई ने कहा था कि हमने प्रभावित कर्मचारियों को सूचित करने का सही तरीका नहीं आजमाया। इससे उनके मनोबल पर बुरा प्रभाव पड़ा। सुंदर पिचई ने कहा था कि गूगल में हमने 25 सालों में ऐसा समय कभी नहीं देखा। गूगल ने इस प्रक्रिया को अच्छी तरह से नहीं संभाला। हमें कर्मचारियों को एक ही समय में सूचित नहीं करना चाहिए था।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।