रामलला की प्रतिमा का चयन आज, जानिए किन 3 मूर्तिकारों ने बनाई मूर्तियां?

योध्या में रामलला की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होगी। सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 5 लोग शामिल होंगे। इस दौरान पीएम के सामने भगवान के आंख की पट्टी खोली जाएगी।

0
325

Ayodhya Ram Lalla Murti: गर्भगृह में रामलला बाल स्वरूप में विराजेंगे। इसके लिए रामलला की 3 मूर्तियां बनकर तैयार हो गईं हैं। कर्नाटक के दो और राजस्थान के एक पत्थर से कुल तीन मूर्तियों बनाई गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा पर आज यानी शुक्रवार (29 दिसंबर) को फैसला हो सकता है। रामसेवकपुरम में रामलला की 3 मूर्तियां तैयार की गई हैं। इनमें से एक को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना जाएगा।

जिस मूर्ति को ज्यादा सदस्य पसंद करेंगे, उसे चुना जाएगा। ट्रस्ट ने मूर्ति चयन को लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। हालांकि, 30 दिसंबर यानी कल पीएम मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज प्रतिमा फाइनल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में राम के आते ही होगी ‘धनवर्षा’ जानें किसकी जेब को होगा 50 हजार करोड़ फायदा?

चलिए जानते हैं रामलला की मूतियां कहां और किसने बनाई हैं?

पहले मूर्तिकार गणेश भट्ट को कर्नाटक स्टेट में कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। गणेश भट्ट ने अब तक 1000 से ज्यादा मूर्तियों को गढ़ा है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका और इटली में भी लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में विराजमान होगी दुनिया की सबसे अनोखी मूर्ति…जानिए क्या होगा पुरानी मूर्ति का?

ram

दूसरे मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार रामेश्वर लाल पांडे के बेटे हैं। पिछले 7 दशकों से इनका परिवार संगमरमर की मूर्तियां बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने राजस्थान के मकराना के सफेद संगमरमर से रामलला की मूर्ति तैयार की है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे?

तीसरे मूर्तिकार 37 वर्षीय अरुण योगीराज मैसूर महल के कलाकारों के परिवार से आते हैं। उन्होंने 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से MBA किया, फिर एक निजी कंपनी के लिए काम किया। फिर इस पेशे में आए। हालांकि, मूर्तियां बनाने की तरफ उनका झुकाव बचपन से था। PM मोदी भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं।

ram mandir1

ये भी पढ़ें: YearEnder 2023: इस साल सबसे ज्यादा देखी गई हैं ये Instagram Reels

पीएम रामलला के आंख में काजल लगाकर दिखाएंगे आईना
अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होगी। सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 5 लोग शामिल होंगे। इस दौरान पीएम के सामने भगवान के आंख की पट्टी खोली जाएगी। इसके बाद पीएम रामलला के आंख में काजल लगाएंगे। फिर उन्हें आइना दिखाएंगे।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।