हिमा दास ने एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीता गोल्ड मेडल

0
607

खेल डेस्क: भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है। हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है।

हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा, ‘चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।’ वहीं अनस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अनस ने पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘यह खुशी, चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की है।’ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी अनस इस साल सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

अनस के अलावा निर्मल टॉम ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टॉम ने 33.03 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:
ये हैं गुलज़ार साहब की पांच चुनिंदा रचनाएं…
धोखेबाज पुरुषों से महिलाओं को बचाने के लिए सरकार लाई नई योजना, जानिए क्या है?
वेडिंग हॉल में हुआ आत्मघाती बम धमाका, अबतक 63 की मौत 182 घायल
ये हैं टिकटॉक की दुनिया के 7 बेहतरीन सुपरस्टार्स, बनाते हैं ऐसे मजेदार वीडियो



ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं