ये हैं टिकटॉक की दुनिया के 7 बेहतरीन सुपरस्टार्स, बनाते हैं ऐसे मजेदार वीडियो

0
1412

टिकटॉक (TikTok) ऐप के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। इस ऐप पर रोजाना लाखों-करोड़ों वीडियोज अपलोड होते हैं, जिन्‍हें लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। टिकटॉक भारत में खूब प्रचलित ऐप है। आपको जानकार हैरानी होगी कि टिकटॉक ने आम लोगों को स्टार बना दिया।

टिकटॉक स्टार्स किसी बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। 15 सेकेंड की क्लिप की बदौलत उन्‍होंने लाखों लोगों को अपना फैन बनाया हुआ और उनके जरिए उनकी करोड़ों की कमाई होती है। चलिए आज आपको बताते हैं भारत के टॉप 7 टिकटॉक स्‍टार्स के बारे में…

View this post on Instagram

Dont judge a book by its cover 🔥 #faisusquad #keepgoing #keepmotivating #kbyeA post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07) on


फैसल शेख:
फैसल शेख के टिकटॉक पर 24.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फैसल शेख हाल ही में तबरेज अंसारी की लिचिंग पर वीडियो बनाकर खूब सुर्खियों में आए थे। जिसके कारण फैसल का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैसल शेख के स्पोर्ट में कई यूजर्स उतरे थे। आपको बता दें, फैसल मुम्बई की मीडिल क्लास फैमिली से आते हैं। उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई मुम्बई से की है। उन्हें शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा लेकिन जब कोई रास्ता नहीं मिला तो टिकटॉक के सहारा लेते हुए उन्होंने अपनी खुद की एक पहचान बनाई। कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया है कि फैसल शेख के पास बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए भी पहुंचते हैं।

जन्नत जुबैर रहमानी:
17 वर्षीय जन्नत जुबैर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपना करियर 8 साल की उम्र में कलर्स के सीरियल फुलवा से शुरू किया। उनका टिकटॉक अकाउंट सबसे पॉपुलर अकाउंट है, जहां वो अपने फनी और लिप सिंकिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके 19 मिलियन फैंस हैं।

रियाज आफरीन:
रियाज सिर्फ 15 साल के हैं। उनकी नागरिकता भारतीय है लेकिन वह भूटान में रहते हैं। टिकटॉक के जरिए वो सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। उनके 18 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। रियाज का सबसे ज्यादा हेयरस्टाइल उनके फैंस द्वारा पसंद किया जाता है।

आवेज दरबार:
कोरियोग्राफर और डांसर आवेज दरबार टिकटॉक पर काफी पॉपलुर हैं। उनके डांस करते वीडियो और वायरल हिट्स पर उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। उनके 15 लाख से ज्यादा फैन्स हैं। बता दें आवेज एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भी है।

गरीमा चौरसिया:
21 साल गरीमा चौरसिया ‘बहोत हार्ड’ है टिकटॉक पर खूब पसंद किया था। जिसके बाद वह टिकटॉक की टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। उनके 14 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। खबर तो ये भी है कि गरिमा जल्द सलमान खान के शो बिगबॉस में नजर आ सकती है।

अवनीत कौर:
अवनीत कौर को सबसे पहले 2010 में इंडियन रिएलिटी डांस कॉम्पिटीशन में देखा गया था, जिसके बाद वो पॉपुलर एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर बन गईं। फिर उन्‍हें टिकटॉक पर देखा गया, जहां वो बैकग्राउंड स्टेज पर वीडियो बनाती हैं। उनके वीडियो को भी काफी पसंद किया जाता है। उनके 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

मंजुल खट्टर:
21 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार मंजुल भारत में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और कुछ ही वीडियो बनाने के बाद वो पॉपुलर हो गए। जिसके बाद उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब के चैनल भी हिट हो गए।टिकटॉक पर उनके 12 मिलियन फैंस हैं।

ये भी पढ़ें:
अपनी क्यूटनेस से ‘पीछे तो देखो’ बोल कर ये बच्चा अंबानी से भी आगे निकल गया!

आखिर क्यों पाकिस्तानी 14 अगस्त की रात से PM Modi की जानकारी जुटा रहे हैं!

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं