IND vs PAK: सिर्फ 33 रनों की मदद से तोड़ा King Kohli ने एमएस धोनी का ये शानदार रिकॉर्ड

0
451

विराट कोहली (Virat Kohli) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 33 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 10 सितंबर को मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हुआ और रिजर्व डे पर खेलते हुए उन्होंने 33 रन बनाए और एमएस धोनी को एक शानदार रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने एशिया कप के इतिहास में कुल 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 एशिया कप में उनके नाम 10 मैचों की 9 पारियों में 429 रन दर्ज हैं। वह टी20 एशिया कप के टॉप स्कोरर हैं। यानी एशिया कप में कुल रन के मामले में विराट सचिन से आगे हैं। क्योंकि सचिन ने एक भी टी20 एशिया कप नहीं खेला है। जबकि विराट ने 2016 और 2022 टी20 एशिया कप में हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़ें: Video: भारत को मिली हार के बाद कप्तानी विवाद पर बोले विराट, जवाब सुनकर हैरान हुए फैंस

विराट ने धोनी को पछाड़ा
भारत के लिए वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा 971 रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। वहीं मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 886 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। अब विराट कोहली एमएस धोनी को पीछे करते हुए भारत के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एमएस धोनी ने 19 मैचों की 16 पारियों में 648 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: दुनिया की इन महंगी पानी की बोतलों के सामने विराट कोहली का 600 का पानी कुछ भी नहीं

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर गौतम गंभीर हैं। वहीं इस साल विराट कोहली के 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन भी हो चुके हैं और उन्होंने 12वीं बार ऐसा किया। धोनी ने 11 बार अपने करियर में एक साल में 1000 रन बनाए थे। यानी इस मामले में भी विराट धोनी से आगे निकल गए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।