95% भारतीयों के कंडोम यूज नहीं करने पर झिड़ी बहस, देखिए ये तस्वीरें

0
653

सोशल मीडिया: भारत के लोगों को क्या हो गया है? 95 प्रतिशत भारतीय कंडोम का प्रयोग नहीं करते। हम जानना चाहते है क्यों? ये सवाल हमने नहीं, डुरेक्स इंडिया ने ट्विटर पर भारत के लोगों से पूछा है। सोशल मीडिया पर इस सवाल पर बहस हो रही है। कई लोगों का यहां तक कहना है कि लड़की दिला दो..हम आज से ही कॉन्डम यूज कर लेंगे।

बहस इतनी बढ़ गई की कारण ट्विटर पर #HateCondoms भी ट्रेंड करने लगा है। डुरेक्स इंडिया के इस सवाल पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग डुरेक्स इंडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल की सराहना कर रहे है तो कुछ गंभीर मुद्दा मानकर इसकी आलोचना।

Untitled-design-43
सोशल मीडिया पर बहस इतनी तीखी हो गई है कि इसके आगे लोगों के ट्वीट्स ने इसे पुरुष बनाम औरत वाली डिबेट बना दिया। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि उन्होंने लैमिनेशन करवा लिया है।’ तो कई लोग ये जानकर कर हैरान है कि भारत में 95 प्रतिशत लोग यौन संबंध के दौरान कंडोम का यूज नहीं करते है। कई लोगों ने इस सवाल को जोक्स बना दिया है तो कई लोग कंडोम यूज करने की सलाह दे रहे हैं।

-hatecondom_2018030515550122_650x

पुष्पलता इंडियन ने ट्विटर पर लिखा कि 95 प्रतिशत भारतीय कंडोम का यूज नहीं करते जिसके कारण भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ट्विटर पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे बढ़कर इस मुद्दे पर बोल रही हैं।

इस बहस में कई लोगों ने महिलाओं को ही सीख दे डाली। कई मेल यूजर्स ने लिखा अगर महिलाओं को इंटरकोर्स के द्वारा आनंद नहीं उठाना तो वह महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन जिन पुरूषों को नहीं करना वह नहीं करना चाहते। इस सवाल के बाद कई महिलाओं ने एकजुट होकर सोशल मीडिया पर कमेंट की बरसात कर डाली। महिलाओं ने पुरूषों को नसीहत देते हुए कहा, कभी सेक्स से पहले महिलाओं की इच्छा जान ले कि वो क्या करना चाहती और क्या नहीं खुलेआम नसीहत देने से अच्छा है।

अन्य महिला ने लिखा सेक्स और कंडोम दोनों लोगों की आपसी समझ है उन्हें क्या करना और क्या नहीं इसमें किसी की टिप्पणी सही नहीं। खैर आपको बता दें खबर लिखे जाने तक टि्वटर के टॉप दस में नम्बर 2 पर ये हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)