साम्प्रदायिक दंगों के बाद श्रीलंका में लगी 10 दिनों की इमरजेंसी, टीम इंडिया कोलंबो में मौजूद

0
387

श्रीलंका: भारत के पड़ोसी देशों में इन दिनों हालात सामान्य नहीं है। मालदीव में पहले से ही आपातकाल चल रहा है और इसी बीच खबर आई हैं कि श्रीलंका में भी आपातकाल लग गया है। श्रीलंका की सरकार ने देश में 10 दिन के आपातकाल की घोषणा की है। इसके पीछे मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के बीच फैल रहे तनाव को बड़ी वजह बताया गया है।

आपको बता दें इस तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा की अगुवाई में इस समय श्रीलंका के दौरे पर है और टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम को खेला जाना है। हालांकि टीम अभी कोलंबो में है जबकि हिंसा कैंडी में भड़की है। टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जानकारी मिली है कि इससे खेल को कोई नुकसान नहीं होगा।
755_1520328936_618x347

पिछले कुछ सालों से श्रीलंका में दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। बौद्ध लोगों द्वारा मुस्लिमों पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वे लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं और बौद्ध पुरातात्विक स्थलों को तोड़ रहे हैं। बौद्ध श्रीलंका में शरण ले रहे रोहिंग्याओं के भी खिलाफ हैं।

thumb_555_030618023637

आपातकाल लगाने का फैसला कैबिनेट की विशेष मीटिंग में किया गया है। यह भी तय किया गया है कि जो लोग भी हिंसा करेंगे उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

srilanka-10_555_030618023637

बता दें कि वहां के कैंडी शहर में एक मुस्लिम परिवार की दुकान में आग लगा दी गई थी, इसके बाद उस इलाके में पुलिस का विशेष दस्ता और सेना को भेजा गया, इसी के बाद आपातकाल की घोषणा हुई। फिलहाल अभी 10 दिनों के लिए ये घोषणा की गई लेकिन अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो राष्ट्रपति इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)