साल 2020 में दिल्ली के कचरे का पहाड़ ताजमहल से भी ऊंचा हो जाएगा: रिपोर्ट

0
4528

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा कचरे का ढेर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है। जिसमें बताया गया है कि यदि कचरे के ढेर को बढ़ने से नहीं रोका गया है तो साल 2020 तक यह ताजमहल से भी ज्यादा ऊंचा हो जाएगा। अगर यह इसी गति से बढ़ता रहा तो अगले साल तक 73 मीटर ऊंचा हो जाएगा।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में पूर्वी दिल्ली के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि यह 65 मीटर (213 फीट) ऊंचा हो चुका है। इस क्षेत्र का दायरा हर साल 10 मीटर बढ़ रहा है। इसकी गंदी बदबू आसपास के क्षेत्र को खराब कर रही है।

गाजीपुर कचरा संग्रहण केंद्र 1984 में खोला गया। इसकी क्षमता 2002 में ही पूरी हो गई थी। इसे तब ही बंद किया जाना था। मगर अभी भी शहर का मलबा सैकड़ों ट्रकों के जरिए यहां डाला जा रहा है। दिल्ली नगर निगम अधिकारी ने नाम न बताए जाने की शर्त पर कहा, ‘‘गाजीपुर में हर दिन 2 टन कचरा डाला जाता है।’’

सरकार ने 2013 से 2017 के बीच सर्वे करवाया। इसमें दिल्ली में 981 लोगों की मौत इन्फेक्शन के कारण हुई जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हुए। भारत में कचरे के पहाड़ अगले कुछ वर्षों में बड़े हो जाएंगे। भारत के शहर दुनिया के सबसे ज्यादा कचरा पैदा करने वाले शहरों में शामिल हैं। इनसे सालाना 6 करोड़ 20 लाख टन कचरा निकलता है।

पिछले साल 2018 में इस ढेर का एक हिस्सा बारिश के कारण ढह गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यहां कचरा डालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मगर कुछ दिन बाद ही यह फिर शुरू हो गया क्योंकि अधिकारियों को इसका कोई विकल्प नहीं मिल पाया।

सुप्रीम कोर्ट ने भी बीते साल चेतावनी देते हुए कहा था कि इस  कचरे के ढेर पर जल्द ही लाल लाइट लगाना पड़ेगी ताकि इसके ऊपर से गुजरने वाले हवाई जहाजों को सावधान किया जा सके। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट की सीनियर रिसर्चर शांभवी शुक्ला ने कहा, ‘‘कचरे से निकलने वाली मीथेन गैस हवा में घुलने के बाद और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है।’’

ये भी पढ़ें:
दिल जीत लेगी सुपर 30 की कहानी और ऋतिक की एक्टिंग, जरूर देखें ट्रेलर
चुनाव में मुंह की खाने के बाद अलग-अलग राह पर निकले मायावती और अखिलेश
2018-19 वित्तीय वर्ष में 71,500 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी: रिजर्व बैंक

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं