जानें क्यों VIRAL है 13.8 अरब साल पहले के ब्रह्मांड की ये टिमटिमाती तस्वीर, VIDEO भी देखें

ये अद्भुत नजारा जेम्स वेब टेलीस्कोप से लिया गया है। जिसे दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन माना जाता है। इसे पिछले साल अमेरिका के फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था।

0
703

विज्ञान डेस्क: अतंरिक्ष के रहस्यों को कौन नहीं जानना चाहता। अब एक तस्वीर नासा ने जारी की है। नासा के अनुसार, (James Webb Space Telescope First Photo) ये तस्वीर ब्रहााम्ड की सबसे गहरी, स्पष्ट और रंगीन इन्फ्रारेड फोटो है। जो संभवतः 13 अरब साल पहले तक के ब्रह्मांड का नजारा दिखाती है।

इस तस्वीर में अनगिनत सितारे और हजारों आकाशगंगाएं दिख रही हैं। बहुत दूर की धुंधली गैलेक्सी के झलकी भी इसमें दिख रही है. इस तस्वीर में हमारे सौरमंडल के बाहर एक विशाल गैसीय ग्रह और निहारिका (नेबुला) की दो तस्वीरें भी हैं। नेबुला वो जगह होती है, जहां सितारे पैदा होते हैं और नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें 5 घनी आकाशगंगाएं भी एकदूसरे के आसपास नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: नासा ने ली चंद्रयान-2 के लैंडिंग साइट की तस्वीर, जल्द अच्छी खबर आने की उम्मीद

क्यों है ये तस्वीर खास-
ये ऐसी पहली तस्वीर है, जिसमें इंसान ने इतनी दूरी तक और इतने समय पीछे तक का नजारा देखने में कामयाबी हासिल की है। माना जा रहा है कि टेलीस्कोप ने 13.8 अरब साल पहले हुए बिगबैंग के बाद निकली रोशनी के कुछ हिस्सों को तस्वीर में कैद किया है। 10 अरब डॉलर के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से खींची गई इस तस्वीर को “डीप फील्ड” नाम दिया गया है। टेलीस्कोप को ये तस्वीर लेने में 12.5 घंटे का समय लगा है।

ये भी पढ़ें: 14 जुलाई से इन 4 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NASA (@nasa)

क्यों इतनी खास है जेम्स वेब टेलीस्कोप
आपको बता दें ये अद्भुत नजारा जेम्स वेब टेलीस्कोप से लिया गया है। जिसे दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन माना जाता है। इसे पिछले साल अमेरिका के फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था। जनवरी में यह पृथ्वी से 16 लाख किलोमीटर दूर पहुंच गया था। वहां जाकर इसके उपकरणों को शुरू किया गया। इसमें 21 फुट का सोने से मढ़ा फूल की तरह दिखने वाला मिरर लगा है, जो अब तक अंतरिक्ष में भेजा गया सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील दर्पण है। इसके 18 सेग्मेंट हैं।

ये भी पढ़ें: भारती सिंह ने कॉमेडियन तरीके से पहली बार दुनिया को दिखाया बेटे का चेहरा, देखें NICE PICS

जेम्स वेब के उप परियोजना वैज्ञानिक जोनाथन गार्डनर ने बताया कि इस टेलीस्कोप के जरिए हमें समय के अरबों साल पीछे देखने में कामयाबी मिली है। ऐसा इसलिए संभव हुआ कि उन आकाशगंगाओं से निकले प्रकाश को हमारी दूरबीन तक पहुंचने में अरबों साल लगे। अब आगे खगोलविद यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये आकाशगंगाएं कितनी पुरानी हैं। ब्रह्मांड की अनोखी चीजों के राज खोलने की कोशिश होगी। हमारे अपने सोलर सिस्टम के बारे में भी नई जानकारियां हासिल की जाएंगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं