14 जुलाई से इन 4 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

0
584

लाइफस्टाइल डेस्क: सावन माह (Sawan mahina 2022) सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। इसके साथ ही जो लोग सावन के महीने में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, उनका घर खुशियों से भर जाता है।

मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर बरसती है और उनके घर में सुख-समृद्धि लाती है। इस महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों के लोगों को अपना वरदान देने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मिथुन राशि : सावन में इस राशि के जातक पैसों से भरे रहेंगे. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का मौका मिलेगा। आप मंदिरों में दान भी कर सकते हैं। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि : इस माह में इस राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। उन्हें समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। उनके घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है। अपनी मेहनत से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की ओर से वे निश्चिंत रहेंगे।

तुला राशि: इस राशि के लोग समाज में सभी को प्रिय होंगे। वे जहां भी जाएंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती की कृपा भी उन पर बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगी। राजनीति में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि : इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में लोगों द्वारा अपने हाथों से दान-पुण्य का योग देखा जा रहा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर कोई नया वाहन आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: World Population Day: 2025 तक ‘हम दो हमारे दो’ वाले नारे को फेल करेगा भारत, जानें कैसे?

धनु राशि: ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। आपको व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। यदि आप नई संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं