न्यूज क्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी, कई गिरफ्तारी, जानें क्या है newsclick का मामला?

0
196

दिल्ली-एनसीआर की स्पेशल सेल टीम ने न्यूज क्लिक (newsclick) डिजिटल मीडिया के परिसरों पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, तीस से ज्यादा जगहों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, मोबाइल जब्त किए हैं। न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग के मामले में केस दर्ज हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ  ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है। वहीं अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई UAPA के तहत की है। दो महीने पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी वामपंथी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फाइनेंस किया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंडिंग देते हैं।

इस रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ UAPA के सेक्शन 153(a) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120(b) (आपराधिक षड्यंत्र में भागीदारी) समेत कई अन्य सेक्शन के तहत एक FIR दर्ज कराई गई थी। FIR का नंबर 224/2023 है।

जिन पत्रकारों के यहां रेड चल रही है, उनमें प्रमुख रूप से प्रबीर पुरकायस्थ, संजय राजौरा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और सोहेल हाशमी हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक से जुड़े हुए हैं। अभिसार शर्मा नोएडा और उर्मिलेश गाजियाबाद में रहते हैं। इनमें से कई पत्रकारों ने ट्वीट कर बताया है कि पुलिस ने उनके घरों में रेड डाली है और उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: इन 6 खिलाड़ियों का होगा आखिरी वर्ल्ड कप, देखें लिस्ट

क्या है न्यूज क्लिक का मामला
न्यूज क्लिक एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसके ऊपर विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। स्पेशल सेल से पहले ईडी भी छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी आएगी गुंडागर्दी जाएगी..जानिए राजस्थान की जनता को क्या कुछ बोले-PM मोदी

ईडी ने जानकारी दी थी कि न्यूज क्लिक को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि साल 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस को भी चीन से बहुत सारा पैसा मिला। इतना ही नहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह पैसा कुछ जर्नलिस्ट में शेयर हुआ था।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो जरुर शेयर कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।