World Cup 2023: इन 6 खिलाड़ियों का होगा आखिरी वर्ल्ड कप, देखें लिस्ट

वर्ल्ड कप 2027 तक विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा।

0
243

वर्ल्ड कप 2023 (WorldCup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। चारोंतरफ बस वर्ल्डकप का क्रेंज है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के क्रेंज के बीच एक खबर आई है जिसके बाद शायद फैंस का दिल टूट जाए।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रवि अश्विन जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन संभवतः आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉन्ग लॉन्च, इस खिलाड़ी की पत्नी ने किया रणवीर संग डांस, देखें वीडियो

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप?
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तकरीबन 36 साल के हैं। जबकि अगला वर्ल्ड कप साल 2027 में खेला जाना है। तब तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे। बहरहाल, इस बात की संभावना बेहद कम है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फॉर्मेट में आराम दिया जा सकता है या फिर वह रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं। इसके अलावा विराट कोहली की उम्र 35 साल है।

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की वजह से टीम से बाहर हुए शिखर धवन, WhatsApp पर बताया विवाद का कारण

इन खिलाड़ियों का होगा आखिरी वर्ल्ड कप…
वर्ल्ड कप 2027 तक विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। इसके अलावा रवि अश्विन की उम्र 37 साल है। बहरहाल, इन तीनों भारतीय क्रिकेटरों का यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  एक अफवाह और 2000 लोगों की भीड़ ने ले ली महिला की जान, यहां पढ़िए पूरा मामला

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश शाकिब अल हसन आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते दिख सकते हैं। डेविड वार्नर 37 साल के हैं। जबकि बेन स्टोक्स और शाकिब अल हसन की उम्र क्रमशः 32 साल और 36 साल है। इस कारण इन दिग्गजों का अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

अगर आपको ये खबर पसंद आई तो जरुर शेयर कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।