See Pic: करोड़ों फैंस को सदमा देकर हमेंशा के लिए चली गईं श्रीदेवी, देखिए उनकी अंतिम सेल्फी

0
683

मुम्बई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत खराब हुई और फिर मौत हो गई। उनकी उम्र महज 55 साल थी।

वह मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थीं। वह बोनी कपूर के भांजे हैं। श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। अभी ये जानकारी नहीं आ सकी है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब तक लाया जाएगा।

बॉलीवुड में आज की सुबह सभी कलाकारों के लिए काला दिन बताया जा रहा है। हम यहां श्रीदेवी की उन तस्वीरों को उनके फैंस के साझा कर रहे हैं। जो उनके भांजे मोहित की शादी में ली गई थी।

2
मोहित की शादी पर बॉलीवुड एक्टर्स ने मचाई धूम
मोहित मारवाह की शादी को अटेंड करने बॉलीवुड के कई सारे सितारें पहुंचे। इनमें अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, श्रीदेवी, जया बच्चन, अभिताभ समेत कई लोग मौजूद रहे।  यहां इन्होंने मोहित की शादी को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर आए वीडियोज इस बात का सबूत हैं कि मोहित की शादी में सभी ने खूब एन्जॉय किया।
sridevi-

ट्विटर पर हस्तियों ने किए ट्वीट-
वहीं पीएम मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी कलाकार थीं, जिनके लंबे करियर में विविध और यादगार भूमिकाएं शामिल हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’

mohit-marwah-wedding_650x400_71519121314

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, ‘मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ परिवार को ताकत दें।’
sri-6

वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें।
1

अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में श्रीदेवी के निधन की बात बता दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘न जाने क्यूों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’
sri-8

 

13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया।
Sri-2

बतादें, करोंड़ों लोगों को सदमा देकर जाने वाली श्रीदेवी के मुम्बई के घर के बाहर देर रात से ही सैकड़ों फैंस का जमावड़ा लग गया। देर रात मुम्बई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)