इन राज्यों में होंगे 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव, 161 कैंडिडेट्स अपराधी, जानें सबकुछ

2019 में पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इनमें से 31 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, कांग्रेस के महज नौ उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। इसके अलावा 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था। 

0
119

Lok Sabha Elections 2024 Voting : 2024 लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 8% हैं।

2019 में पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इनमें से 31 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, कांग्रेस के महज नौ उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। इसके अलावा 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 1,618 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की। इनमें से 16% यानी 252 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। वहीं, 450 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 10 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 500 रुपए की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें: ब्लॉगिंग करने में काम आएंगे ये चार AI टूल्स, कुछ ही दिनों में होंगे मालामाल

161 कैंडिडेट जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 10% यानी 161 कैंडिडेट ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 7 उम्मीदवारों पर हत्या और 19 पर हत्या की कोशिश के मामले हैं। 18 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 35 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इन राज्यों में एक ही चरण में होंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएंगे। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीट, मेघालय की 2 लोकसभा सीट, अरुणाचल प्रदेश की 2 लोकसभा सीट, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी की 1-1 लोकसभा सीट पर भी पहले चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुआ Vivo T3x 5G, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब, जानें कीमत

100 से अधिक सीटों पर चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होंगे। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: LoksabhaElection 2024: PM मोदी की जगह आगे कौन बीजेपी में हो सकता है PM चेहरा, ये रहा इसका जवाब

लोकसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। देश की कुल 543 सीटों पर बारी-बारी से 7 चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।

कब होंगे लोकसभा चुनाव?

  • पहला चरण- 19 अप्रैल
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल
  • तीसरा चरण- 7 मई
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण – 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण – 1 जून
  • नतीजे- 4 जून

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।