‘मोदी हटाओ प्रतियोगिता’ में, जानिए 15 दलों के इन बड़े नेताओं ने क्या-क्या बोला?

246
3396

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लोकसभा चुनाव (Loksabh Election) से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को कोलकाता में एक महारैली आयोजित की। इसमें कांग्रेस, बसपा, राकांपा, राजद समेत 15 पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है करीब 8 लाख लोग इस रैली का हिस्सा बनें।

इस रैली को देखकर ऐसा लगा कि महागठबंधन आगामी चुनावों के लिए नहीं बल्कि केवल देश से मोदी हटाओ किसी प्रतियोगिता के अन्तगर्त किया हो। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी छाए हुए हैं। सोशल यूजर्स का कहना है कि मोदी कल हो न हो लेकिन आज देश में चुनावी माहौल नहीं बस मोदी हटाओ माहौल पैदा किया जा रहा। चलिए आपको बता दें, आज ये रैली जिनके नेतृत्व में हुई यानी ममता बनर्जी और अन्य नेताओं ने पीएम मोदी और बीजेपी के लिए क्या-क्या बोला।

ममता बनर्जी ने कहा- अखिलेश यादव, आप उप्र से भाजपा को जीरो कर दो, हम बंगाल से कर देंगे। ममता ने आगे कहा, कि जो पार्टी अपने लोगों को एक साथ लेकर नहीं चल सकती तो वो देश को लेकर क्या चलाएगी। हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई से मिलकर बना है हिंदुस्तान। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी का काम दंगे-फसाद कराना है। बीजेपी रैली के जरिए बंगाल में हिंसा-फसाद कराना चाहती थी, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। बीजेपी को बंगाल में 0 सीट मिलेगा। मोदी ने सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं को बदनाम कर दिया है। वह हर पार्टी को तोड़ना चाहती है। बीजेपी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कोई सम्मान नहीं दिया। चाहे जितनी अच्छी बात कर लो, अब अच्छे दिन नहीं आने वाले। बीजेपी अगर सत्ता में आई तो देश गया।

 

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा जो बात बंगाल से चलेगी वो देश में दिखाई देगी। ये अच्छा हुआ कि 12 तारीक को सपा-बसपा और सहयोगी दलों का गठबंधन हो गया। देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस रैली के बाद भी देश की जनता में एक खुशी की लहर दौड़ जाएगी। आपको बता दें इस मोदी हटाओ महागठबंधन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मायावती और सोनिया गांधी गायब रहे।

जानिए मोदी के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने क्या-क्या बोला

  • गुजरात से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि विपक्ष के एकजुट होने का बड़ा संदेश है। 2019 में भाजपा और संघ को सत्ता से हटाने की चुनौती है।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को क्षेत्रीय दल जवाब देंगे। ममता इस रैली को भाजपा के लिए आम चुनाव में ‘मौत की दस्तक’ बता चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ममता को चिट्ठी लिखकर रैली का समर्थन किया है।
  • राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें देश को जोड़ना का काम करना चाहिए। बीजेपी भगाओ, देश बचाओ का वक्त आ गया है। चौकीदार जी जान लें कि थानेदार देश की जनता है। नरेंद्र मोदी-अमित शाह से हाथ मिलाने वाले लोग राजा हरीशचंद्र हैं। हमारी अनेकता में एकता है। हम सब मिलकर देश को तरक्की की राह पर ले जाने का काम करेंगे।
  • राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि हम साथ खड़े होंगे, साथ लड़ेंगे और भाजपा के शासन को उखाड़ फेकेंगे।
  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। मैं यहां पर ममता दीदी के हाथों को मजबूत करने आया हूं।
  • हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह जनसैलाब एक ऐसी क्रांति लेकर आएगा, जिसकी कल्पना नहीं की गई होगी।
  • कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम एक होकर एक नया भारत बनाएंगे। इसके लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। जनता भी यही चाहती है। वह कह रही है कि अब मोदी सरकार नहीं चाहिए। हमें जनता के इस सपने को पूरा करना है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हमें अर्जुन की तरह सिर्फ एक ही लक्ष्य रखना होगा और वह यह कि भाजपा को किसी भी हालत में सत्ता में हटाना है।
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस साल नई हुकूमत बनेगी, जो सबको साथ लेकर चलेगी। वह सभी संस्थाओं का सम्मान करेगी। आज देश के हर हिस्से में आग लगाई जा रही है। इस आग को बुझाने के लिए हमें इकट्ठे होना होगा।
  • लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा, “देश संकट में है। किसान तबाह है। नौजवान बर्बादी की कगार पर है। दुकानदारों का कारोबार जीएसटी की वजह से खत्म हो गया। आज इतिहास का बहुत बड़ा मौका है। हमें इसे छोड़ना नहीं चाहिए। मोदी सरकार को हटाना हमारा ध्येय होना चाहिए।”
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”कुछ भी करो, मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में न आने दो। 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का नहीं, मोदी-शाह को भगाने का चुनाव है। इस देश में सच्चा देशभक्त है, जो इस देश के बारे में सोचता है, एक बात ठान लो, कुछ भी करना पड़े, इन्हें भगाओ।”
  • द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा- लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दूसरा स्वतंत्रता युद्ध होगा। मोदी को पता कि वे दोबारा प्रधानमंत्री नहीं चुने जाएंगे। मोदी जहां भी जाते हैं, विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं, वे विपक्ष से डर रहे हैं। इसलिए हमें अपशब्द बोल रहे हैं। वे हमारी एकता से डरे हैं।

बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने खोला मोदी मोर्चा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मोदी के नोटबंदी के फैसले के चलते हजारों लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए लाइन में लगना पड़ा। कई लोगों को दिल का दौरा पड़ गया। नोटबंदी के असर से जनता उबरी ही नहीं थी कि सरकार जटिल टैक्स व्यवस्था जीएसटी ले आई। राफेल पर मेरे तीन सवाल हैं- 126 विमान खरीदे जाने थे तो 26 क्यों खरीदे गए? 500 करोड़ की बजाय 1600 करोड़ रुपए विमान क्यों खरीदे जा रहे? एचएएल को छोड़कर उस कंपनी (अनिल अंबानी की रिलायंस) को ठेका क्यों दिया गया जिस कंपनी ने साइकिल का चक्का तक नहीं बनाया।

मोदी को मुद्दा न बनाएं, मुद्दों को मुद्दा बनाएं
बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि सवाल एक व्यक्ति को हटाने का नहीं सोच का है। मोदी सरकार ने हर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म बर्बाद करने में लगी है। मोदी को मुद्दा न बनाएं, मुद्दों को मुद्दा बनाएं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है। कश्मीर की समस्या का समाधान गोली से नहीं बोली से होगा।

मुझे पाकिस्तान का एजेंट भी कहा गया लेकिन क्या प्यार की बात करना देशद्रोह है। मेरा एक उद्देश्य है, एक लड़ाई बाकी है वो है इस सरकार को सत्ता से बाहर करना। इसके लिए आवश्यक है कि मंच पर उपस्थित नेता तय करें कि भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ हर सीट पर सिर्फ एक उम्मीदवार खड़ा होगा। आने वाले दिनों में हम एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मोदी सरकार ने सबका साथ तो लिया लेकिन विकास के नाम पर सबका विनाश किया।

ये भी पढ़ें:
– महागठबंधन पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा- वाह..क्या सीन है
– ये फोटो आपको पागल बना देगी, जानिए क्या है माजरा
– क्या ’10 Year Challenge’ के नाम पर आपका फेशियल डेटा चुरा रहा है फेसबुक, जानिए कैसे?
– 30 दिनों के अंदर Instagram और Google से सीखें अंग्रेजी बोलना
– करणी सेना को कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा ‘राजपूत हूं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी’
–– CAG की ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, सरकार ने छिपाया 4 लाख करोड़ रुपये का खर्चा, जानिए क्यों?
– PM मोदी ने शुरू किया 5 Year Challenge, वायरल हुए चुनावी ट्वीट्स

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here