खून से मांग भरी, खींची तस्वीरें और फिर गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ये चौंकाने वाला काम

महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी.आर. लोंढे के मुताबिक लड़के की पहचान अरुण गुप्ता और लड़की की पहचान प्रतिमा प्रसाद के तौर पर हुई है। 

0
1140

मुंबई के एक गेस्‍ट हाउस में हत्‍या और सुसाइड का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे की वजह मुम्बई पुलिस के हाथ नहीं लगी हैं लेकिन जो सुराग मिले हैं वह बेहद हैरानी में डालने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक अरुण नाम के शख्स ने पहले अपनी उंगली काटी और फिर खून से गर्लफ्रेंड की मांग भरी।

इसके बाद दोनों ने सेल्फी ली। इसके बाद जो हुआ वह बेहद भयावह था। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के बाद लड़के ने लड़की का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद लड़के ने भी फांसी लगाकर खुद मार डाला। केस की जांच कर रहे महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी.आर. लोंढे के मुताबिक लड़के की पहचान अरुण गुप्ता और लड़की की पहचान प्रतिमा प्रसाद के तौर पर हुई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अरुण अपने घरवालों से झूठ बोलकर मुम्बई आया था। वो यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था। उसने घर पर कहा था कि वो वाराणसी जा रहा है लेकिन वहां जाने की बजाए वो गर्लफ्रेंड से मिलने कल्याण आ गया।

यहां दिन में करीब 1.30 बजे दोनों पहुंचे थे। शाम तक कमरे से कोई भी बाहर नहीं आया। 7.30 बजे अरुण बाहर आया था पानी मांगने के लिए। फिर अंदर क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। मिली जानकारी के अनुसार अरुण ने पहले ब्लेड से अपना हाथ काटा और उससे प्रतिमा की मांग भरी। सेल्फी खिंचवाई और फिर प्रतिमा का कत्ल कर दिया।

जब शाम में बहुत देर हो गई और कोई हलचल नहीं दिखी तो गेस्ट हाउस के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें शक हुआ। गेस्ट हाउस स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो सन्न कर देने वाला सीन सामने था। प्रतिमा बिस्तर के नीचे फर्श पर गिरी हुई थी, मुंह से खून आ रहा था और पूरा चेहरा नीला पड़ा हुआ था।

अरुण पंखे से लटक रहा था। खून से सनी बनियान नीचे पड़ी हुई थी। अरुण 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह पारिवारिक धंधे में पिता की मदद करने लगा था। प्रतिमा एक बैंक में काम करती थीं। बताया जा रहा है दोनों लगभग 1 साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके कारण पुलिस तलाश रही है।

ये भी पढ़ें:
ISRO देगा घर बैठे चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा, बस करना होगा फ्री का ये काम
शॉकिंग: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुई 6 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।