Video: अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार हिन्दुस्तान, लॉन्च हुआ चंद्रयान-2

0
589

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) का चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) मिशन आज 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च किया गया। इसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे।

इसकी लॉन्चिंग को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यू गैलरी से भी देखा जा सकता है। इसके लिए आज (19 जुलाई) शाम 6 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो रही है। साथ ही, इसका लाइव प्रसारण अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। यदि आप भी इस ऐतिहासिक दिन को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो आपको बता दें आप चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण कहां-कहां और कैसे देख सकते हैं।

जानें चंद्रयान-2 मिशन के बारें में-

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा। 19 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा. इसके बाद 13 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा।

फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा। 5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। लैंडिंग के करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा।

देखें चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण-

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।