WhatsApp इस्तेमाल करने वालों पढ़ लो ये खबर, नहीं तो होना पड़ेगा गिरफ्तार

0
478

मुंबई: WhatsApp ने पिछले कुछ समय से अपने फीचर्स में काफी बदलाव किए हैं। WhatsApp पर फेक न्यूज को बढ़ावा देने के लिए आरोप लगते आए हैं। अब मुंबई पुलिस ने एक केस को मीडिया द्वारा साझा करते लोगों को सूचना दी है कि यदि वह WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो वह इस बात का ख्याल रखें कि ऑनलाइन मैसेजिंग प्लैटफॉर्म के ग्रुप में आप किस को ऐड कर रहे हैं और ग्रुप में किस तरह का कंटेंट भेज रहे हैं। यदि आपके द्वारा भेजा गया कंटेंट अश्लील पाया गया तो आपको तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, मुंबई में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स पर आरोप है कि उसने एक महिला का नंबर ऐसे वाट्सऐप ग्रुप में ऐड किया जिसमें पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजा जाता था। बताया जा रहा है कि शख्स ने बिना महिला की इजाजत के उसका नंबर वाट्सऐप ग्रुप में ऐड किया। मुंबई में ये पहली बार हुआ है जब ऐसी कोई हरकत करने पर किसी शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि यह मामला सभी लोगों के लिए वॉर्निंग है, ताकि वो

पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला ने शिकायत की थी कि उसका नंबर Triple xxx नाम के ग्रुप में सितंबर को ऐड किया गया।

पहले उस लगा कि किसी दोस्त ने उसके साथ मजाक किया है, लेकिन फिर बहुत जल्द उसने देखा कि ग्रुप पोर्नोग्राफिक कंटेंट से भर गया। महिला ने बताया कि जब उसने ग्रुप के एडमिन और अन्य 12 लोगों के नंबर देखे तो पता चला कि वो इनमे से किसी को नहीं जानती। इसके बाद उसने शिकायत दर्ज की। मुश्ताक शेख को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान उसने अपनी हरकत पर माफी मांगी और कहा कि महिला का नंबर उसने गलती से ग्रुप मे ऐड किया। उसने बताया कि उसे लगा कि वो नंबर उसके साले का है। उसने बताया कि वो किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। वो ग्रुप उसके दोस्त ने बनाया था जिसमें एक भी महिला नहीं थी। पुलिस ने शेख का फोन जांच के लिए लैब में भेज दिया है। पुलिसे ने ग्रुप में मौजूद अन्य लोगों की भी जानकारी मांगी है।

आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की खबर सामने आयी हो, इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। व्हाट्सऐप और फेसबुक द्वारा इसतरह की अश्लील साम्रगी आपके फोन पर पहुंचाई जा रही है। हम तो आपसे बस ये ही कह सकते हैं कि कोई भी मैसेज बिना जांचे आगे फॉरवर्ड न करें साथ ही इस तरह के मैसेज से भी बचें। वरना मुंबई जैसी घटना आपके साथ भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं