नींद लेकर कमा सकते हैं 13 लाख रूपये, जानिए कैसे मिलेगा आपको मौका

5807
26839

जयपुर: जरा सोच कर देखिए अगर आपको सोने के पैसे मिले तो? आपकी लाइफ कैसी होगी। ये आपको महज बकवास ख्याल लग सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आपको ऐसा मौका दे रही है। जहां लोगों को सोने के लिए 13 लाख रुपये दिए जाएंगे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के साथ मिलकर आर्टिफिशियल ग्रेविटी में सोने पर एक रिसर्च की जाएगी। जिसके लिए उन्हें ऐसे लोगों की तलाश हैं जो आर्टिफिशियल ग्रेविटी से जुड़ी रिसर्च के दौरान 2 महीने तक बेड पर रहे।

इस रिसर्च के लिए 12 पुरुषों और 12 महिलाओं की तलाश कर रहा है। जिनकी उम्र 24 साल से 55 साल के बीच हो। बता दें, उन्हें इस कार्य के लिए 18500 अमेरिकी डॉलर यानी 12.81 रुपये दिए जाएंगे। AGBRESA (आर्टिफिशियल ग्रेविटी बेड रेस्ट स्टडी) कोलोन के जर्मन एयरोस्पेस सेंटर (DLR) में  होगी।

जिसमें चुने गए लोगों की नींद के अलावा हर गतिविधि पर ध्यान दिया जाएगा। जिसमें प्रयोग, परीक्षण, भोजन आदि शामिल है। रिसर्च के दौरान, स्वयंसेवकों को किसी भी तरह के परिश्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूरे समय में निगरानी में रखा जाएगा। जहां  मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन और हृदय से जुड़ी एक्टिविट पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसी के अलावा पूरी टीम चुने गए लोगों को सपोर्ट करेगी। जिसमें उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अब आप अगर इस रिसर्च का हिस्सा बनना चाहते हैंं तो आपको इसके लिए खुद थोड़ी रिसर्च करनी होगी कि आपको इसके लिए इस तरह से आवेदन करना है।

ये भी पढ़ें:
जानिये क्यों उम्र के बेमेल रिश्ते में खुशी-खुशी बंधते हैं आपके फेवरेट स्टार्स
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, 30 घायल
पार्लर से नहीं, घर पर इन आसान स्टेप से करें बॉडी पॉलिशिंग
क्या आमिर खान की बेटी ईरा किसी को डेट कर रही है, कुछ इस तरह सामने आईं तस्वीरें

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here