‘धरती और प्लास्टिक’ पर बना यह कवर पेज दुनियाभर में हुआ चर्चित, यहां देखें तस्वीर

0
465

दुनियाभर में प्रतिष्ठित नेशनल जियोग्राफिक मैग्ज़ीन के नए संस्करण के कवर पेज की दुनियाभर में चर्चा है। इसमें पृथ्वी के बारे में एक अभियान ‘प्लेनेट या प्लास्टिक’ की जानकारी है। उसके अनुसार प्रतिदिन पृथ्वी पर प्लास्टिक से खतरा बढ़ रहा है।

केवल पर्यावरण ही नहीं, जीवों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। यह खतरा मनुष्य जीवन पर भी है। प्लास्टिक के कारण जंगलों, पर्वतों से लेकर नदियों व समुद्र तक प्रदूषित होते जा रहे हैं।

मैग्ज़ीन में इलस्ट्रेशन के माध्यम से वन्यजीवों, पक्षियों व मनुष्यों की स्थिति बताई है। ज्यादातर लोगों ने नेशनल जियोग्राफिक के इस अभियान की सराहना की है। इस अंक के लिए तथ्य जुटाने एवं जानकारी देने वाले वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं ने बताया है कि प्रतिवर्ष 90 लाख टन प्लास्टिक वेस्ट पृथ्वी को प्रभावित कर रहा है।

हमे इसे रोकना लोग स्वयं इसके प्रति जागरूक हो जाएंगे तो कंपनियां भी मजबूर हो जाएंगी प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए। ‘प्लेनेट या प्लास्टिक’ अभियान में प्लास्टिक की बोतलें, थैलियां, पैकेजिंग सामग्री आदि के गलत प्रभावों की जानकारी है।

images

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं