5 हजार रन और 150 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने धोनी, देखें VIDEO में मैच के शानदार पल

773

नई दिल्ली: चेन्नई के चैंपियन बनते ही आईपीएल-11 समाप्त हो गया। नजदीकी मुकाबलों के कारण इस बार का सीजन अब तक का सबसे रोमांचक सीजन कहा जा रहा है। जाहिर है इसमें रिकॉर्ड भी खूब टूटे।

ऐसे ही टॉप-6 रिकॉर्ड पर एक नजर। 
1. धोनी बने 5 हजार रन बनाने वाले पहले कप्तान : आरसीबी के खिलाफ 25 अप्रैल को 70 रन की पारी के दौरान धोनी ने टी-20 में बतौर कप्तान 5 हजार रन पूरे किए। ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2. एमएस. धोनी 150 टी20 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।

3. नरेन 100 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर : सुनील नरेन ने 16 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिस मौरिस को आउट कर अपना 100वां विकेट लिया। ऐसा करने वाले वे पहले विदेशी स्पिनर बने।

4. विराट बने सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक जमाने वाले भारतीय: विराट ने 17 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जमाते ही गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गंभीर ने 53 अर्धशतक जमाए थे। विराट के अब तक 56 अर्धशतक हो चुके हैं।

5. अंकित राजपूत पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय:  किंग्स इलेवन पंजाब के अंकित राजपूत ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने धवन, विलियम्सन, साहा, मनीष पांडे और नबी को आउट किया।

6. रोहित शर्मा बने इंडियन सिक्सर किंग:  रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 4 मई को पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैच के बाद जीवा-धोनी की हुई वीडियो वायरल-
CSK की जीत के बाद जहां एकतरह टीम एक लंबे बैन के बाद मैदान में जीत की खुशी में डूबी थी। वहीं कैप्टन कूल अपनी बेटी जीवा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मैच खत्म हुए पूरा एकदिन बीत चुका है लेकिन सोशल मीडिया से धोनी और उनकी बेटी का क्रेंज फैंस के दिमाग से कम होने का नाम नहीं ले रहा। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होती कुछ वीडियो-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं