2022 में 1 लाख 71 हजार लोगों ने की आत्महत्या, लव अफेयर और शादी भी बनी वजह

महानगरों की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 3,367, बेंगलुरु में 2,313, चेन्नई में 1,581 और मुंबई में 1,501 लोगों ने पिछले साल आत्महत्या की। दिल्ली में 2021 की तुलना में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े हैं।

0
302

NCRB 2022 Suicide Data: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की साल 2022 की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल देश में सुसाइड के कुल 1 लाख 71 हजार मामले रिकॉर्ड किए गए। यानी हर दिन 468 लोगों ने आत्महत्या की। 3 दिसंबर को जारी NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सुसाइड हुए। यहां 22,746 लोगों ने आत्महत्या की। तमिलनाडु में 19,834 और मध्य प्रदेश में 15,386 लोगों ने सुसाइड किया।

आत्महत्या करने वालों में 11,290 लोग खेतिहर मजदूर या किसान थे। इनमें 5,207 किसान और 6,083 खेतिहर मजदूर थे। इस हिसाब से हर दिन 30 मजदूरों या किसानों ने सुसाइड किया। यह 2021 की तुलना में 3.7% ज्यादा है। 2021 में कृषि क्षेत्र से जुड़े 10,881 लोगों की आत्महत्या से मौत हुई थी। इनमें 5,318 किसान और 5,563 खेतिहर मजदूर थे। पुरुष किसानों की संख्या 4,999 और महिलाओं की 208 थी।

ये भी पढ़ें: 14 मिनट में बैंक लूटकर फरार हुए बदमाश, पिस्टल ताने पुलिस सरेंडर-सरेंडर चिल्लाती रही

लव अफेयर और शादी ने भी ली कई जाने
आत्महत्या के आधा से ज्यादा मामलों में फैमिली प्रॉब्लम और बीमारी से परेशान होकर लोगों ने अपनी जान दे दी। लव अफेयर और शादी में प्रॉब्लम के कारण 9.3% सुसाइड हुए। 4.1% मामलों में लोगों ने कर्ज या दिवालियापन के कारण आत्महत्या की।

ये भी पढ़ें: बायजू रवींद्रन ने सैलरी देने के लिए गिरवी रखा घर, क्या Byju’s दिवालिया हो जाएगा?

दिल्ली में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े
महानगरों की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 3,367, बेंगलुरु में 2,313, चेन्नई में 1,581 और मुंबई में 1,501 लोगों ने पिछले साल आत्महत्या की। दिल्ली में 2021 की तुलना में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े हैं। देश में 2021 के मुकाबले यह आंकड़ा 4.2% बढ़ा है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।