14 मिनट में बैंक लूटकर फरार हुए बदमाश, पिस्टल ताने पुलिस सरेंडर-सरेंडर चिल्लाती रही

पुलिस के जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर बैंक के अंदर गए। एक-एक रूम की तलाशी ली, लेकिन बदमाश कहीं नहीं मिले। पुलिस को चैंबर में बंद बैंक मैनेजर और बाथरूम में गार्ड मिला।

1282

Aixs Bank Bihar: बिहार के आरा शहर के एक्सिस बैंक में बुधवार को 14 मिनट में साढ़े 16 लाख की डकैती हुई है। बैंक लूटे जाने की खबर मिलने पर पुलिस ने बैंक की इमारत को घेर लिया। करीब आधे घंटे तक सरेंडर-सरेंडर चिल्लाती रही। लेकिन बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग चुके थे।

आरा के बजाज मोड़ स्थित एक्सिस बैंक में सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर 5 अपराधी कस्टमर बनकर बैंक में घुसे। बैंक का शटर अंदर से गिरा दिया। बैंक के 12 स्टाफ को बंधक बनाया। उनके मोबाइल छीने। मारपीट कर 10 कर्मचारियों को कैंटीन में बंद कर दिया।

इस दौरान एक कस्टमर बैंक से भाग निकला। अपराधी डर गए और लॉकर नहीं लूट पाए। काउंटर पर रखे 16.50 लाख रुपए लेकर भाग निकले। सभी अपराधियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। कैंटीन में बंद एक कर्मचारी ने, जिसने अपना मोबाइल छिपा लिया था, पुलिस को फोन करके लूट की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में विरोध, फौजी ने मारी थी गोली, साजिश के पीछे इस चर्चित गैंग का हाथ, जानें अबतक क्या-क्या हुए खुलासे

पुलिस के आने से पहले फरार हुए अपराधी
15 मिनट (10.30 बजे) बाद एसपी प्रमोद कुमार समेत 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। भोजपुर पुलिस की स्पेशल टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मी राइफल-पिस्टल लेकर छत पर तैनात हो गए।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023: सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में जिन्होंने डुबो दिए करोड़ों रुपये

30 मिनट तक पुलिस वाले सरेंडर करने के लिए बैंक के बाहर से अनाउंसमेंट करते रहे। पुलिस की एक टीम बैंक के शटर पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसी। गेट से चार फीट की दूरी पर कैंटीन थी। वहां से कर्मचारियों को रेस्क्यू किया। बैंक से बाहर आए कर्मचारी मिराज ने बताया कि अंदर 7 से 8 की संख्या में अपराधी हैं। सभी के पास हथियार हैं। हमारे 2 स्टाफ अभी अंदर फंसे हैं।

पुलिस के जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर बैंक के अंदर गए। एक-एक रूम की तलाशी ली, लेकिन बदमाश कहीं नहीं मिले। पुलिस को चैंबर में बंद बैंक मैनेजर और बाथरूम में गार्ड मिला।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।