नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को आतंकी संगठन ISIS के एक बड़े मिशन का खुलासा किया है। ये एक मॉड्यूल बताया जा रहा है जिसका नाम ‘Harkat ul Harb e Islam” दिया है।जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में सक्रिय था।
NIA द्वारा ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, दिल्ली के जाफराबाद जैसे कुल 16 इलाकों में की गई। NIA के मुताबिक, ये एक बड़ा मॉड्यूल है और इस बारे में शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।
इस मामले में उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मदरसे से 5 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली से भी 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास 7 ग्रेनेड लॉन्चर, तलवारें बरामद की गई हैं।

एनआईए, उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी का ये अभियान चला रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी कई बार अलर्ट और इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस राज्य के कई शहरों में छापेमारी कर चुकी है। इतना ही नहीं हापुड़ के बक्सर गांव से एक मौलाना को हिरासत में लिया गया है, मौलाना से पूछताछ की जा रही है।
ये थे ISIS के निशाने पर

सूत्रों की मानें तो इस संगठन के निशाने पर दिल्ली पुलिस का हेडक्वार्टर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दफ्तर समेत कई अहम जगह थे. एनआईए ने जिन संदिग्धों को पकड़ा है उनका संबंध ISIS से बताया जा रहा है। बुधवार को हुई इन छापेमारियों में अभी तक 7 पिस्टल दिल्ली से, एक अमरोहा से और एक ग्रेनेड लॉन्चर बरामद किया गया है।
- CJP का कल देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, कहा- Every District. One Day. One Demand
- पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
- शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत वार्ड 3 व 4 के नागरिकों की सुनी समस्याएं
- जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- ईडब्ल्यूएस वर्ग के अधिकारों की रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं


































