मोदी के पास 38,750 रुपए कैश, 5 साल में हुआ संपत्ति में करीब 50% का इजाफा

1530
8862

उत्तर प्रदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दी गई संपत्ति ब्यौरा बताता है कि पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब  50% का इजाफा हुआ है। घर के दाम में 10 लाख की बढ़ोतरी भी दिखाई गई, पर सोने की अंगूठियों के दाम पिछली बार से कम दिखाए गए हैं। बता दें, ये सभी जानकारी हलफनामें में लिखी गई हैं।

कितनी है पीएम मोदी के संपत्ति- 

  • हलफनामे के मुताबिक, मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति 2,51,36,119 रु. है जबकि 2014 में दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 1,65,91,582 थी।
  • मोदी ने 2014 में गांधीनगर स्थित घर की कीमत 1 करोड़ रु. बताई थी। इस बार हलफनामे में इस मकान की कीमत 1.10 करोड़ रु. हो गई है।
  • 4 सोने की अंगूठियों की कीमत 1,13,800 रु. बताई है। 2014 में 45 ग्राम की इन अंगूठियों की कीमत 1,35,000 बताई थी, यानी इस बार इनकी कीमत 21200 रु. घट गई।
  • हलफनामे में बताया गया कि मोदी के गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4,143 रु. हैं। एफडी में 1,27,81,574 रु., 7,61,466 रु. की एनएससी और 1,90,347 रु. की एलआईसी है।
  • मोदी के एक कंपनी में 20 हजार रु. के शेयर हैं। कैश के रूप में उनके पास 38750 रु. हैं।

बता दें, आज शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश के सीधी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है लेकिन आपका यह चौकीदार चौकन्ना है। मैं कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत से हैरान हूं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन क्या कर्ज माफ हुआ…? अब उसके नेता देश में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि कर्ज माफ कर दिया है। ये ही नहीं पीएम ने कहा, कांग्रेस के आते पूरे राज्य में बिजली की कटौती शुरू हो गई। आपका बिजली का बिल कम आ रहा लेकिन सुविधा भी कम कर दी गई।

ये भी पढ़ें:
‘कब्र के लिए जमीन चाहिए तो बोलना होगा वंदे मातरम’, BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज
पार्टियों का गिरता स्तर और मुद्दा विहीन होता आम चुनाव
एशियन बॉक्सिंग में अमित पंघल ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया
संबंध बनाते वक्त निकाला कंडोम, 12 साल की हुई जेल, जानिए पूरा मामला
धुंआ जिंदगी और नाश

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here