जानिए अचानक क्यों बदले गए 6 राज्यों के राज्यपाल

0
443

नई दिल्ली: कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया गया है। बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।  आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है।

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कर दी गई है। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

गवर्नर राज्य
लालजी टंडन मध्यप्रदेश
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश
जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल
रमेश बैस त्रिपुरा
आर.एन. रवि नागालैंड
फागु चौहान बिहार

गौरतलब है कि 19 जनवरी 2018 को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गई थीं। तब आंनदीबेन पटेल ने ओम प्रकाश कोहली की जगह ली थी।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।