प्रियंका चोपड़ा निक के साथ इस खूबसूरत महल में लेगी सात फेरे, देखें तस्वीरें

प्रियंका और निक पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे फिर ईसाइ धर्म से। दरअसल निक अमेरिका से है तो शादी में मेहमानों और फैंस को देसी और विदेशी रीति-रिवाजों का तड़का देखने को मिलेगा।

0
672

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले महीने मुम्बई में हिंदु रीति-रिवाज के साथ सगाई कर ली थी इसके बाद से लगातार इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। अब खबर मिली है कि प्रियंका राजस्थान के सबसे बड़े किले में आलीशान तरीके से शादी के बंधन बंध सकती है।

शादियों की तैयारियों को लेकर प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्थानी ज्वैलरी की शॉपिंग की। इसके साथ दोनों ने मेहरानगढ़ फोर्ट देखने भी पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोर्ट को उन्होंने शादी के वेन्यू बुक कर लिया है।

शादी की डेट की बात करें तो प्रियंका और निक नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर सिंह भी नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जिसतरह से प्रियंका शादी की तैयारी में जुटी है उसे लगता है कि तारीख ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि अभी तक शादी की डेट बताई नहीं गई है।

शादी देशी-विदेशी रिवीजों से होगी-
सूत्रों मुताबिक, प्रियंका और निक पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे फिर ईसाइ धर्म से। दरअसल निक अमेरिका से है तो शादी में मेहमानों और फैंस को देसी और विदेशी रीति-रिवाजों का तड़का देखने को मिलेगा। बता दें प्रियंका ने अपनी शादी और सगाई के कारण सलमान खान की फिल्म भारत भी छोड़ दी थी।

गौरतलब है कि राजस्थान का मेहरनगढ़ फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स की फेवरेट डेस्टिनेशन है। फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कुछ समय पहले इसी फोर्ट में हुई थी। ठग्स के अलावा मणिकर्णिका की शूटिंग इस जगह पर हुई है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं