निक संग अफेयर पर प्रियंका चोपड़ा ने रखा सस्पेंस बरकरार, देखिए तस्वीरें

0
533

प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही थी लेकिन अब जो कैमरे में कैद हुआ है उससे लगता है कि अफवाहें सच थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा निक को लेकर भारत आई है। यहां उन्होंने उनके लिए काफी कुछ स्पेशल प्लान किया। जिसमें से खबर है कि वह अपने दोस्तों से मिलाने से पहले निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाएगी।

शुक्रवार रात प्रियंका अपनी मां और निक के साथ डिनर पर गईं। प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की ड्रेस में वहीं निक व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट में दिखे इस दौरान एक ही गाड़ी में पहुंचे निक-प्रियंका कैमरे में कैद हुए।

पहली बार निक-प्रियंका एक-दूजे का हाथ थामे हुए नजर आए.तस्वीरों में प्रियंका-निक के बीच केमिस्ट्री साफ देखने को मिलती है। तस्वीरों को देखकर यही लगता है कि प्रियंका ने निक के साथ अपने रिलेशन को दुनिया के सामने स्वीकार लिया है।
30-Priyanka-Nick.w710.h473

कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका, निक के साथ अपने रिलेशन को नए पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं। भारत में निक के लिए प्रियंका ने शानदार पार्टी प्लान की है। एक्ट्रेस निक के लिए अपने नए बंगले में ग्रैंड पार्टी रखेंगी। खबरें हैं कि प्रियंका पार्टी में अपने करीबी दोस्तों से निक की मुलाकात कराएंगी।
priyanka and nikpriyanka and nick jonas

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस की एक गर्लफ्रेंड और रह चुकी है। पिछले काफी समय से कान्स फेस्टिवल के दौरान से ही निक और प्रियंका काफी खुलकर कैमरों के सामने आने लगे है।

ये भी पढ़े:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं