जयपुर पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में कि पहली गिरफ्तारी…शूटर से खास कनेक्शन

Gogamedi’ killers arrest : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गोगामेड़ी के शूटर नितिन फौजी के सहयोगी रामवीर जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

0
141

Gogamedi’ killers arrest : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गोगामेड़ी के शूटर नितिन फौजी के सहयोगी रामवीर जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साथ पूरी की स्कूली शिक्षा पूरी 

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने मीडिया को बातचीत में बताया कि 23 वर्षीय आरोपी रामवीर जाट  हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है। रामवीर और शूटर नितिन फौजी बचपन के दोस्त है। दोनों 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़े हैं, और दोनों के गांव पास-पास हैं। 12वीं पास करने के बाद वर्ष 2019-20 में नितिन फौज में भर्ती हो गया था।

ये भी पढ़ें : 300 करोड़ की अवैध धनराशि मिलने के विरोध में पुतला फुककर विरोध दर्ज करवाया

रामवीर ने की मदद

पुलिस के अनुसार रामवीर ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के सारे इंतजाम किये थे। इसके अलावा रामवीर ने हत्या के बाद दोनों शूटरों को जयपुर से भगाने में भी मदद की थी। रामवीर ने शूटर नितिन फौजी की जयपुर के एक होटल में रुकने की व्यवस्था भी थी।

मैथेमेटिक से एमएससी किया रामवीर ने

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रामवीर ने (वर्ष 2017 से 2020) जयपुर के मान सरोवर स्थित विल्फ्रेड कॉलेज से बीएससी किया है। उसके बाद वर्ष 2020 से 2023 के मध्य उसने कालवाड़ रोड स्थित विवेक पीजी कॉलेज से एमएससी (मैथेमेटिक) किया। पुलिस ने बताया कि रामवीर अप्रेल 2023 में पेपर देकर गांव चला गया था। उस समय नितिन छुट्टी पर आया हुआ था। बहरहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर को किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

गोगामेड़ी की घर में घुसकर की गई थी हत्या

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के लोगों ने जमकर बवाल काटा था। जिसके बाद बुधवार को पूरा राजस्थान बंद रहा था। पुलिस ने बुधवार रात को दोनों आरोपियों को 72 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके अलाव पुलिस ने दोनों शूटर्स पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।