300 करोड़ की अवैध धनराशि मिलने के विरोध में पुतला फुककर विरोध दर्ज करवाया

0
104

हनुमानगढ़। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारी के दौरान 300 करोड़ की अवैध धनराशि मिलने के विरोध में कांग्रेस के भ्रष्ट शासन के विरोध में कांग्रेस का पुतला फुककर विरोध दर्ज करवाया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि जनता की गाढ़ी मेहनत की कमाई कांग्रेस ने अपने शासन में लुटने का काम किया है, परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ऐसे भ्रष्टचारियों में नकेल कसने का काम किया जायेगा और मोदी का गांरटी के तहत जनता का एक एक रूपया उन्हे वापिस किया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी है। सभी भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे। जनता के पैसे से कांग्रेस अपना जेब भर रही है। सब भ्रष्टाचारी एक-एक करके जेल जाएंगे। उन्हें पाई-पाई लौटाना पड़ेगा। विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए लूट का गठबंधन है। यह गठबंधन दीमक की तरह हमारे देश को, नागरिक के अधिकारों को खा रहा है। आईएनडीआई के सभी घटक दल भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

उन्होंने पूछा कि विपक्ष को इस छापे में मिल रहे नकदी के बारे में बताना चाहिए, लेकिन इस पर सोनिया गांधी भी चुप हैं। राहुल गांधी की याददाश्त चली गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अभी तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव में महादेव ऐप का मामला उठाया था। छत्तीसगढ़ में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई। ज्ञात रहे है कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 300 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं। शनिवार को हुए प्रदर्शन में भाजपा नेता अमित सहु, विकास गुप्ता, प्रकाश तंवर, शिवेन्द्र सिंह शैरी दंदीवाल, अश्वनी नारंग, कृष्ण तायल, नितिन बंसल, ओम आसोपा, टाउन नगर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, जसपाल सिंह सिद्धू,, कलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा, संगरिया नगर मंडल अध्यक्ष चरण दास गर्ग, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डेलू,जिला उपाध्यक्ष महावीर महला, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सुथार नवरंगदेसर मंडल अध्यक्ष पूसाराम गोस्वामी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।