गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में विरोध, फौजी ने मारी थी गोली, साजिश के पीछे इस चर्चित गैंग का हाथ, जानें अबतक क्या-क्या हुए खुलासे

0
346

Sukhdev Singh GogaMedi Rajasthan: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में 5 दिसंबर को उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें एक शूटर मकराना का रोहित और दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी नितिन फौजी है। नितिन अभी सेना में है। उसी ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी।

बताया जा रहा है कि नितिन नवंबर में छुट्टी लेकर घर (महेंद्रगढ़) आया था। फिर वो चला गया। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी कि नितिन कहां गया। जब गोगामेड़ी हत्याकांड का वीडियो आया तो परिवारवालों ने नितिन को पहचाना।

शूटर नितिन पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के कॉन्टैक्ट में था। संपत नेहरा पर ही इस हत्याकांड की साजिश को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। इसका पता चलने के बाद राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में छापे मारे। साथ ही राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाशी चल रही है।

ये भी पढ़ें:  Breaking News: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या, पढ़ें पूरा मामला?

उधर, इस हत्याकांड के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजस्थान बंद बुलाया है। इसको लेकर प्रदेशभर में बाजार बंद हैं। जयपुर शहर में चलने वाली लो-फ्लोर बसों का संचालन बंद करवा दिया गया है। प्राइवेट स्कूलों ने भी बंद को समर्थन दिया है।

कौन है नितिन फौजी
सूत्रों के मुताबिक, नितिन फौजी सेना में है और महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोंगड़ा जाट का रहने वाला है। वह नवंबर में ही छुट्‌टी पर आया था। इसके बाद 9 नवंबर को वह अपने घर से गाड़ी ठीक कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके बाद से ही उसका परिजन से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया। नितिन का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में सामने आने के बाद पुलिस ने भी यहां दबिश दी है।

10 महीनें पहले की पुलिस को मिली थी साजिश की जानकारी
हरियाणा में रेड करने पहुंची पुलिस टीम से यह भी पता चला कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के बारे में 10 महीने पहले इनपुट मिला था। पंजाब पुलिस ने यह इनपुट राजस्थान पुलिस को भेजा था। इसमें बताया गया था कि बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है। पंजाब पुलिस ने यहां तक बताया था कि उसने हत्या के लिए एक AK-47 तक का इंतजाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023: सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में जिन्होंने डुबो दिए करोड़ों रुपये

रोहित गोदारा के गुर्गों से भी पूछताछ जारी
पुलिस राजस्थान की अलग-अलग जेलों में बंद रोहित गोदारा के गुर्गों से भी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को यकीन है कि इन बदमाशों के बारे में जेल से कोई ना कोई सुराग जरूर मिलेगा। हत्या, फिरौती, धमकी, रंगदारी के लिए जेल गए बदमाशों से इन शूटरों को लेकर पूछताछ की जा रही है। जयपुर जेल में बंद जी क्लब पर फायरिंग करने वाले बॉक्स से भी पूछताछ जारी है। राजू ठेहट की हत्या में शामिल बदमाशों से भी पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़ें: ‘हर दिन’ झगड़ते थे ऐशवर्या और अभिषेक बच्चन…एक्ट्रेस के खुलासे पर अभिषेक ने दिया जवाब

कौन है इस हत्याकांड के पीछे
इस हत्याकांड में एक और लिंक सामने आ रहा है। विदेश में बैठे जिस गैंग्स्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी ली, वह संपत नेहरा का साथी रह चुका है। विदेश भागने से पहले रोहित गोदारा ने संपत नेहरा के साथ मिलकर राजस्थान में कई वारदातें की थी। इससे पुलिस को शक है कि रोहित गोदारा के कहने पर संपत नेहरा ने ही हथियार और शूटर अरेंज कर हत्या को अंजाम दिया। नेहरा और रोहित गोदारा दोनों ही लॉरेंस गैंग के मेंबर हैं। गोगामेड़ी पर फायरिंग के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया था कि यह मर्डर हमने करवाया। उसने आरोप लगाया था कि गोगामेड़ी ने उनके दुश्मनों की मदद की।

रोहित गोदारा कौन है
गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की गैंग का गुर्गा है। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। गोदारा विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरीसर में रहता था। चूरू के सरदारशहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर की भी गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें: हमास आतंकियों की दरिंदगी…महिला वकील को पहले घसीटा, पीटा, फिर गोद में उठाया..video

पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची
DGP उमेश मिश्रा ने बताया- राजस्थान पुलिस के घटना के बाद से एक्टिव हो गई है। बीकानेर सहित बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हरियाणा सहित पास के सभी राज्यों की पुलिस से बदमाशों को लेकर फीडबैक ले रही है। राजस्थान पुलिस ने यूपी, हरियाणा, पंजाब और एमपी पुलिस के साथ बदमाशों की फोटो शेयर की है। हालांकि अभी तक बदमाशों के बारे में कोई लीड नहीं मिली है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।