Ram Mandir Ayodhya Live: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

0
247

Ram Mandir Ayodhya Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश कर लिया है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा शुरु हो चुकी है। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई।

 

सुबह साढ़े 10 बजे वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या धाम का वीडियो बनाया। PM दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे।

इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने उपवास, जप और गो-पूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए।

देखें यहां लाइव कार्यक्रम


Live Update:
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया।