JIO ने निकाली 80 हजार लोगों के लिए भर्ती, ऐसे करने होंगे आवेदन

0
407

देशभर में रिलायंस जिओ का कारोबार तेजी से फैल रहा है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी की बड़े स्तर पर भर्तियां करने की योजना है।

जिओ पिछले दो तिमाही से लगातार मुनाफे में रही है और सस्ती सेवाओं के जरिए लगातार कारोबार विस्तार पर फोकस कर रही है। सस्ते डेटा प्लान और फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ कंपनी अब बड़े पैमाने पर नौकरियां देने की योजना बना रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जियो लगभग 80,000 नौकरियां निकाल रहा है। इनकी भर्ती साल के अंत से होनी शुरू हो सकती है।

सोशल मीडिया के जरीए होगी भर्ती-
संजय जोग ने आगे कहा कि कंपनी की देशभर के टेक्निकल इंस्टिट्यूशंस समेत 6000 कॉलेजों के साथ पार्टनरशिप है। उनके मुताबिक, इन कॉलेजों में कुछ ऐसे कोर्सेस ऑफर किए जा रहे हैं, जिन्हें क्लियर करने पर छात्र खुद ही रिलायंस कंपनी में रिक्रूट किए जाने के लिए काबिल हो जाते हैं। जोग ने आगे कहा कि कंपनी रेफरल के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी भर्तियां करेगी। इसके लिए आगे जानकारी साझा की जाएगी।

फरवरी में नए ग्राहकों की संख्या
प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले जियो ने फरवरी में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक जियो ने फरवरी 2018 में जियो के नए ग्राहकों की संख्या 87,40,350 रही।

कंपनी नए ग्राहक
रिलायंस जियो 87,40,350
आइडिया 44,24,147
भारती एयरटेल 41,73,908
वोडाफोन 32,49,438

 

अधिक जानकारी के लिए https://careers.jio.com/ की वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )