सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने देंगी बच्चे को जन्म, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह?

9 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी।

0
211

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने यानी मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है। मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

आपको बता दें, 29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें..WhatsApp से हो रही है लोगों में ये खतरनाक बीमारी? पढ़ें और आगे शेयर करें
ये भी पढ़ें:  राजस्थान कांग्रेस में खलबली… रिछपाल मिर्धा जल्द छोड़ सकते हैं पार्टी, देखिए वीडियो में क्या कहा?

सिद्धू मूसेवाला का पहला डेब्यू गाना 2017 में जी-वैगन आया था। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी ‘सो हाई’ गाने से मिली। 2018 में उनका गीत PBX1 बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम टैली में 66वें नंबर पर पहुंचा था। इसके अलावा इनका गीत 295 बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 18 जून 2022 को 154वीं रैंक पर पहुंचा था।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।