40 साल बाद ये 4 भारतीय एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अंतरिक्ष में, जानें क्या है Gaganyaan Mission?

जिन एस्ट्रोनॉट्स को गगनयान मिशन पर भेजा जाएगा, उनमें- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। चारों की ट्रेनिंग रूस में हुई है।

0
213

Gaganyaan Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSCC) पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का ऐलान किया और उन्हें एस्ट्रोनॉट विंग्स दिए। जिन एस्ट्रोनॉट्स को गगनयान मिशन पर भेजा जाएगा, उनमें- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। चारों की ट्रेनिंग रूस में हुई है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं। 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है, लेकिन इस बार वक्त भी हमारा है, काउंट-डाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।

PM बोले- मुझे ये जानकर बेहद खुशी हुई कि गगनयान में इस्तेमाल हुए अधिकतम इक्विपमेंट्स भारत में बने हैं। ये गजब इत्तफाक है कि जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए टेकऑफ कर रहा है, तभी भारत का गगनयान भी हमारे स्पेस सेक्टर को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला है।

इंस्ट्राग्राम पर हमारे पेज को फॉलो करें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने देंगी बच्चे को जन्म, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह? 

क्या है Gaganyaan Mission गगनयान मिशन
गगनयान मिशन का लक्ष्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वि की निचली कक्षा में ले जाना है और भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने की क्षमता का प्रदर्शन करना है। गगनयान मिशन के सफल होने पर भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन जाएगा, जिसने अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशन भेजा हो। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

इसरो की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मिशन तीन दिनों का होगा। इस मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ-साथ घरेलू स्तर पर विकसित तकनीक की मदद ली जा रही है। मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। स्पेसक्राफ्ट में ऐसी परिस्थितियां बनाई गई हैं, जिससे अंतरिक्षि यात्रियों को अंतरिक्ष में प्रथ्वि जैसा वातावरण महसूस कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें..WhatsApp से हो रही है लोगों में ये खतरनाक बीमारी? पढ़ें और आगे शेयर करें

गगनयान जिसे कहा जा रहा है, वो दरअसल उस हिस्से यानी क्रू माड्यूल को कहा जा रहा है जिसमें अंतरिक्ष यात्री बैठकर धरती के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएंगे। क्रू मॉड्यूल डबल दीवार वाला अत्याधुनिक केबिन है, जिसमें कई प्रकार के नेविगेशन सिस्टम, हेल्थ सिस्टम, फूड हीटर, फूड स्टोरेज, टॉयलेट आदि सब होंगे।

ये भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में खलबली… रिछपाल मिर्धा जल्द छोड़ सकते हैं पार्टी, देखिए वीडियो में क्या कहा?

इस मिशन के लिए असफलता से ज्यादा सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि खतरे की किसी भी स्थिति में क्रू मॉड्यूल हमारे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस सुरक्षित ले आएगा। अगर किसी तरह की इमरजेंसी आती है तो क्रू मॉड्यूल अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर समुद्र में गिर जाएगा। इसरो के वैज्ञानिकों ने चार से पांच तरह के खतरों पर काम किया है, ताकि हर परिस्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को बचाया जा सके।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।